Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के रामसनेहीघाट में सड़क हादसे में युवक की मौत:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामसनेही घाट में बुधवार दोपहर करीब साढ़े12 बजे रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक वैभव शुक्ला उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मिश्री पुरवा गाजीपुर निवासी दिनेश शुक्ला के पुत्र वैभव शुक्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वैभव अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी मोहम्मदपुर कीरत स्थित देवेश रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैभव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। केंद्र अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि युवक को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। कोतवाल दयाशंकर त्रिपाठी, कॉरिडोर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक शोभित शुक्ला पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीवित महिला सरकारी रिकॉर्ड में ‘मृत’ घोषित:मुजफ्फरनगर में दो महीने से राशन नहीं मिला, आधार में खुद को जीवित साबित करने की शर्त
    Next Article
    बहराइच में किंग्स स्पोर्ट्स ने प्रीमियर लीग फाइनल जीता:विकास मैन ऑफ द मैच, गोविंद शुक्ला बेस्ट खिलाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment