Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में बेटी की शादी से पहले गैस संकट:माता कॉलोनी निवासी उषा देवी परेशान, जिलाधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत तहसील क्षेत्र की माता कॉलोनी निवासी उषा देवी ने अपनी बेटी की शादी से पहले गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनकी बेटी की शादी 28 अप्रैल को तय है, लेकिन उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उषा देवी के अनुसार, उन्होंने कई बार गैस एजेंसी से संपर्क किया, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। एजेंसी ने कभी स्टॉक खत्म होने तो कभी डिलीवरी में देरी का बहाना बनाया। शादी की तारीख नजदीक होने के कारण परिवार को रसोई की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। उषा ने जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों से अपनी समस्या का तत्काल समाधान करने की गुहार लगाई। उन्होंने यह भी बताया कि वे एक गरीब परिवार से हैं और बाहर से महंगे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के संबंधित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उषा को आश्वासन दिया। बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि जल्द ही गैस एजेंसी से संपर्क कर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक को ऐसे महत्वपूर्ण पारिवारिक आयोजनों के समय इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग:इनवर्टर से निकली चिंगारी हुआ हादसा, दीवार गिरी, 3 लोग झुलसे
    Next Article
    गाजीपुर में शराब दुकान का विरोध, VIDEO:महिलाओं ने DM को पत्रक सौंपकर हटाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment