Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग:इनवर्टर से निकली चिंगारी हुआ हादसा, दीवार गिरी, 3 लोग झुलसे

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में बीती बुधवार रात गैस गोदाम में आग लगने के बाद सिलेंडर में धमाका हो गया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि धमाके की तीव्रता से गोदाम की एक दीवार ढह गई और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुष्मिता इंडेन गैस एजेंसी के मधईपुर स्थित गोदाम में रात करीब आठ बजे इनवर्टर से निकली चिंगारी ने पास रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के समय मौके पर मौजूद एजेंसी संचालक अजय सिंह (40), कर्मचारी राम सजीवन (32) और रक्षा राम यादव गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी राजेश पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। घटना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर गांव की है। मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इनवर्टर से निकली चिंगारी से सिलेंडर में आग लगी थी जिसके बाद धमाका हुआ और गोदाम की दीवार गिरी है। एजेंसी गोदाम की ऑफिस भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है झुलसे हुए तीनों लोगों का इलाज जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम में रिपोर्ट दिया कि इनवर्टर की चिंगारी ने गैस सिलेंडर को अपने चपेट में ले लिया था इसके चलते यह हादसा हुआ है जांच में कोई अन्य तथ्य सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में कुट्टू के आटे के सैंपल में मिला फंगस:नवरात्रि में 50 से अधिक लोग की बिगड़ी थी तबीयत
    Next Article
    बागपत में बेटी की शादी से पहले गैस संकट:माता कॉलोनी निवासी उषा देवी परेशान, जिलाधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment