Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत का तुषार चौहान आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार:फरवरी में आया था गांव, पिता मेरठ में करता है प्रॉपर्टी का काम

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के रमाला गांव निवासी तुषार चौहान को आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तुषार का संबंध हिजबुल्ला की आतंकी गतिविधियों से है। इस गिरफ्तारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और फरवरी के बाद गांव नहीं आया था। तुषार की परवरिश और शुरुआती पढ़ाई मेरठ में हुई थी। गांव में उनका पैतृक मकान पूरी तरह से खंडहर हो चुका है, जिससे परिवार का गांव से संपर्क कम हो गया है। तुषार के दादा गोवर्धन सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उसके पिता शैलेंद्र मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। गांव में उसके चाचा खेती-बाड़ी करते हैं। तुषार के पकड़े जाने की जानकारी होने के बाद परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही है। गांव के विपिन कुमार ने बताया कि तुषार उनके चाचा का बेटा है। वह 20 फरवरी को गांव आया था। विपिन के अनुसार, तुषार अपने परिवार में सबसे कम पढ़ा-लिखा और अपने पिता का इकलौता पुत्र है। उसने कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी। विपिन ने कहा कि तुषार मानसिक रूप से कमजोर था और वह इस गतिविधि में कैसे शामिल हुआ, यह उन्हें नहीं पता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला:30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी, बैलेंस चाहे कितना भी निगेटिव हो
    Next Article
    12 हजार रुपए में लंगूर कर रहा नौकरी:अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में बंदरों को भगाने के लिए रखा, वन विभाग ने कराया मुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment