Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 हजार रुपए में लंगूर कर रहा नौकरी:अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में बंदरों को भगाने के लिए रखा, वन विभाग ने कराया मुक्त

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के धर्म समाज डिग्री कॉलेज में बंदरों के आतंक को खत्म करने के लिए गोलू नाम के लंगूर को 12 हजार रुपए प्रति माह नौकरी पर रखा गया है। रस्सी से बंधे हुए गोलू को देखकर बंदर तो बेशक भाग गए हैं, लेकिन इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने इसे पशु क्रूरता माना है। कॉलेज में शुक्रवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने लंगूर के गले से रस्सी काटकर उसे मुक्त कराया। हालांकि वह अब भी कॉलेज में ही घूम रहा है। ​6 महीने से तैनात था गोलू ​कॉलेज कैंपस में बंदरों का इतना खौफ था कि छात्र-छात्राएं क्लास जाने से भी डरते थे। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कॉलेज ने करीब 6 महीने पहले गोलू नाम के लंगूर को नियुक्त किया था। इसके काम का समय भी निर्धारित है। गोलू सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कॉलेज परिसर में रहता है। इसके लिए लंगूर के मालिक को 12,000 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। ​बंदरों के आतंक में आई कमी ​प्राचार्य डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि गोलू की तैनाती के बाद से कैंपस में बंदरों का उत्पात लगभग खत्म हो गया है। छात्र–छात्राएं बेखौफ होकर घूमने लगे थे। गोलू इतना लोकप्रिय हुआ कि छात्र उसके साथ सेल्फी भी लेते थे। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया और खबरों के जरिए वन विभाग तक पहुंचा, टीम ने कॉलेज में छापेमारी की। वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि लंगूर को रस्सी से बांधकर रखा गया था, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध और क्रूरता की श्रेणी में आता है। वन विभाग के कर्मचारी ने लंगूर को रस्सी से मुक्त कराया। हालांकि बाद में भी लंगूर कॉलेज परिसर में ही घूमता रहा। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत का तुषार चौहान आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार:फरवरी में आया था गांव, पिता मेरठ में करता है प्रॉपर्टी का काम
    Next Article
    बरेली में अवैध गैस रिफिलिंग से तीन किशोरों की मौत:हादसे में झुलसा चौथा किशोर भी गंभीर, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment