Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक अब जाएगी ट्रेन:जाने पूरा शेड्यूल, पीएम मोदी-बालेन शाह कल करेंगे उद्घाटन

    3 hours ago

    1

    0

    श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता सीता की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर धाम तक अब सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह सोमवार को जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (15595/15596) का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अयोध्या में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। रेलवे के मुताबिक, आम यात्रियों के लिए ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होगा। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को लगभग 19 घंटे लगेंगे। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन होगी। जनकपुर धाम से शनिवार दोपहर रवाना होकर रविवार सुबह अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से सोमवार शाम रवाना होकर मंगलवार दोपहर जनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन का किराया अभी तय नहीं हुआ है। जानिए अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन कब कहां पहुंचेगी… अयोध्या स्टेशन से ट्रेन हर सप्ताह सोमवार शाम 5.50 बजे रवाना होगी। अगले दिन मंगलवार दोपहर 12.40 बजे ट्रेन जनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जनकपुर से अयोध्या आने वाली ट्रेन का शेड्यूल… जनकपुर से हर शनिवार दोपहर 1.10 बजे ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन रविवार को सुबह करीब 8.10 बजे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। जयनगर स्टेशन पर होगी दस्तावेजों की जांच भारत से नेपाल जाने वाली यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करेगी। ऐसे में सुरक्षा और निर्धारित नियमों के तहत बिहार के जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसी प्रक्रिया के चलते ट्रेन को जयनगर स्टेशन पर लंबा ठहराव दिया गया है। जनकपुर से अयोध्या आने के दौरान यहां एक घंटे और अयोध्या से जनकपुर जाने के दौरान दो घंटे का ठहराव होगा। यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी पहचान पत्र और दस्तावेज साथ रखने होंगे। ट्रेन में नहीं होगा जनरल डिब्बा, सिर्फ कन्फर्म टिकट पर यात्रा इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 एसी और 7 स्लीपर कोच शामिल होंगे। एसी श्रेणी में थर्ड एसी के 6 और सेकेंड एसी के 2 कोच होंगे। जबकि दो कोच लगेज, गार्ड्स व पैंट्री वगैरह के लिए रिजर्व रहेंगे। ट्रेन में फर्स्ट एसी और जनरल श्रेणी का कोच नहीं होगा। रेलवे के नियमों के मुताबिक, इसमें आरएसी और वेटिंग टिकट की सुविधा भी नहीं रखी गई है। यानी यात्री केवल कन्फर्म टिकट पर ही सफर कर सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से किसी कोटे की व्यवस्था भी नहीं होगी। भारत-नेपाल के यात्रियों के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन चार्ट भारत से नेपाल और नेपाल से भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के आरक्षण चार्ट अलग-अलग मुद्रित किए जाएंगे। इनमें यात्रियों के पहचान पत्र और राष्ट्रीयता का विवरण दर्ज रहेगा। जांच के लिए ये चार्ट संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें MP सीएम मोहन यादव-बाबा रामदेव ने किए रामलला के दर्शन:बोले-पुराने जन्मों के पुण्य का फल मिला, हनुमानगढ़ी मंदिर नहीं गए MP के सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन पतियों को छोड़कर लिव-इन में रह रही थी दुल्हन:कानपुर में चौथी शादी की तैयारी थी; पकड़े जाने पर रोने लगी
    Next Article
    बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची की तंत्र-मंत्र में हत्या:माथे पर नींबू, शरीर पर चंदन-सिंदूर लगा था; अंगुलियां काटकर खून निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment