Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन पतियों को छोड़कर लिव-इन में रह रही थी दुल्हन:कानपुर में चौथी शादी की तैयारी थी; पकड़े जाने पर रोने लगी

    8 hours ago

    1

    0

    तीन शादियां करने वाली कानपुर की दुल्हन चौथे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह चौथी शादी की तैयारी में थी, तभी उसके कारनामों का भंडाफोड़ हो गया। दरअसल, तीसरे पति ने शनिवार को पुलिस से शिकायत कर दुल्हन प्रगति पर 16 लाख रुपए के जेवर और कैश लेकर फरार होने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी लोकेशन तलाशते हुए ठिकाने पर पहुंची, तो वह एक युवक के साथ मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह 4 महीने से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। पुलिस ने प्रगति को हिरासत में लिया, तो वह फफककर रोने लगी। उसने कहा, "मेरे खिलाफ झूठे तथ्य पेश किए गए हैं। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं यहीं जलकर मर जाऊंगी।" फिलहाल, पुलिस ने प्रगति और उसके परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए... बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के डी-ब्लॉक विश्व बैंक निवासी ऑटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा की शादी 18 मई 2025 को जूही लाल कॉलोनी निवासी प्रगति से हुई थी। शादी गोविंद नगर के करन बैंक्वेट हॉल में हुई थी। पति विशाल का आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद 18 जून 2025 को प्रगति करीब 15 लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए कैश लेकर मायके चली गई। काफी तलाश और छानबीन के बाद विशाल को पता चला कि प्रगति पहले भी दो शादियां कर चुकी है। उसने ये बातें विशाल से छिपाई थीं। प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से हुई थी। इसके बाद 23 जून 2017 को उसने इटावा निवासी सुमित बाथम से दूसरी शादी कर ली। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रगति के मोबाइल की जांच की। इसमें उसके तीनों पतियों की फोटो मिलीं। पुलिस के मुताबिक, उसने तीनों को अपने जाल में फंसाकर शादी की थी। प्रगति की मां ने मामला दबाने के लिए 20 लाख रुपए मांगे विशाल का आरोप है कि 13 अगस्त 2026 को वह अपने छोटे भाई के साथ प्रगति के पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा के घर पहुंचा। उसने प्रगति की पिछली शादियां छिपाने को लेकर जवाब मांगा। इस पर परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। प्रगति की मां ने मामला दबाने के नाम पर 20 लाख रुपए मांगे। आरोप है कि रुपए देने से इनकार करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद विशाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि प्रगति तीसरे पति को छोड़कर चौथे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। तस्वीरें देखिए- युवती का साथ उसका परिवार भी देता था पुलिस ने प्रगति के साथ उसे गोद लेने वाले पिता अशोक विश्वकर्मा, मां सीमा, अर्रा केडीए कॉलोनी में रहने वाली उसकी सगी मां सोमवती, मौसी कोमल और मौसा शरद सैनी को गिरफ्तार कर लिया। अशोक और सीमा रिश्ते में प्रगति के मौसा-मौसी भी हैं। वहीं, उसकी एक अन्य मौसी ललिता और मामी गोमती विश्वकर्मा अभी फरार हैं। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में दबिश दे रही हैं। डीसीपी साउथ बोले- यह पूरा गैंग है डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- यह पूरा एक गैंग है, जो सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह की महिला सदस्य से उनकी शादी कराई जाती थी। शादी के बाद जेवरात और कैश लेकर फरार हो जाते थे। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली की जाती थी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला:100 फीट लंबी, मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में दूल्हे की बग्घी हाईटेंशन लाइन से टकराई, 2 बैंडकर्मियों की मौत; दूल्हा बाल-बाल बचा
    Next Article
    अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक अब जाएगी ट्रेन:जाने पूरा शेड्यूल, पीएम मोदी-बालेन शाह कल करेंगे उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment