Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची की तंत्र-मंत्र में हत्या:माथे पर नींबू, शरीर पर चंदन-सिंदूर लगा था; अंगुलियां काटकर खून निकाला

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची की तंत्र-मंत्र में हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पड़ोसी महिला के घर में बेड के नीचे मिला। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। माथे पर नींबू रखा था। शरीर पर चंदन और सिंदूर लगा था। खून निकालने के लिए अंगुलियों को काटा गया था। बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे खेलते समय घर के बाहर लापता हो गई थी। परिजन ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पता चला कि पड़ोसी महिला सुबह से फरार है। उसके घर पर ताला लगा है। शक के आधार पर रात 9 बजे पुलिस ने ताला तोड़ा तो महिला के कमरे में फर्श पर बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। देर रात पुलिस ने आरोपी महिला को बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में थी। घटना जिला मुख्यालय से एक किमी दूर देहात कोतवाली क्षेत्र की है। एक मकान छोड़कर किराए पर रहती थी आरोपी महिला मोहल्ला भूड़ निवासी सचिन ई-रिक्शा चलाते हैं। परिवार में पत्नी शारदा, 5 साल का बेटा कार्तिक और 3 साल की बेटी मान्या उर्फ वानिया थी। सचिन के घर से एक मकान छोड़कर आरोपी महिला सोनिया किराए पर कमरा लेकर रहती थी। सचिन ने बताया- शनिवार सुबह बेटी मान्या घर के बाहर खेल रही थी। पत्नी उस वक्त खाना बना रही थी। दोपहर 12 बजे पत्नी शारदा ने फोन किया कि बेटी लापता हो गई है। इसके बाद मैं आनन-फानन में घर पहुंचा। महिला के कमरे का ताला तोड़ा तो शव मिला सचिन ने बताया- पत्नी के साथ आसपास खोजबीन की, लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। हमने बच्ची के लापता होने के पोस्टर AI के जरिए बनवाए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात 9 बजे पुलिसकर्मी सोनिया के घर के पास पहुंचे। देखा तो उसके कमरे में ताला लगा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेटी का शव मिला। माता-पिता रो-रोकर बेसुध, दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा बेटी का शव देखकर माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए। उन्हें रिश्तेदारों ने संभाला। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर SSP समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अफसरों ने परिवार को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया। चाचा बोले- खाने की चीज देने के बहाने बच्चों को बुलाती थी महिला पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मूल रूप से बिसरख की रहने वाली है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी 8 साल की एक बेटी भी है, जो अपनी दादी के पास बिसरख में ही रहती है। वह 2-3 महीने पहले ही 2 मंजिला मकान में 2000 रुपए के किराए पर रहने आई थी। ऊपरी मंजिल पर मकान मालिक रहते थे, जबकि आरोपी महिला नीचे रहती थी। वह आसपास के लोग से ज्यादा बात नहीं करती थी। बच्ची के चाचा अंकित ने बताया- महिला आए दिन खाने की चीज देने के बहाने बच्चों को अपने यहां बुला लेती थी। शनिवार को वान्या को भी इसी तरह बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया होगा और फिर तंत्र-मंत्र कर उसकी हत्या कर दी। SP सिटी बोले- तंत्र-मंत्र के एंगल से भी हो रही जांच पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके से 11 नींबू बरामद हुए हैं। मासूम की हत्या बर्बरता से की गई। पहले मासूम के मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया, ताकि उसकी चीखे बहार सुनाई न दे। फिर हाथ-पैर बांध दिए गए। बारी-बारी से उसकी अंगुलियां काटी गईं। अंगुलियों से निकला खून बलि के लिए चढ़ाया गया। खून को नींबू पर छिड़का गया। SP सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया- शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला, 100 फीट लंबी; मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। दरअसल, गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक अब जाएगी ट्रेन:जाने पूरा शेड्यूल, पीएम मोदी-बालेन शाह कल करेंगे उद्घाटन
    Next Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 28°C:सुबह में धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, AQI 300 के पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment