Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में लापता दो नाबालिग बहनें मिलीं:पुलिस ने 4 घंटे में प्रयागराज से खोजा, एसपी ने 15 हजार का इनाम दिया

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बाजार शूकुल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने घर से स्कूल जाने के लिए निकली लापता दो नाबालिग बहनों को महज 4 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। वे प्रयागराज से करीब 50 किलोमीटर आगे मिलीं। त्वरित कार्यवाही के लिए एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। यह मामला मंगलवार शाम करीब 6 बजे का है। थाना बाजार शूकुल पुलिस को हरिभान पुत्र तालिकराम निवासी पूरे लदई तिवारी ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई जयसिंह की 17 और 15 साल की दो बेटियां सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। छुट्टी के बाद जब वे घर वापस नहीं आईं, तो परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया। वहां पता चला कि दोनों लड़कियां स्कूल आई ही नहीं थीं। एसपी अमेठी सरवणन टी. ने तुरंत इस घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने एक टीम बनाई और लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए। थाना बाजार शूकुल पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की और सर्विलांस टीम की मदद से खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान दोनों लड़कियां प्रयागराज जनपद से करीब 50 किलोमीटर आगे मिलीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके पिता गोरखपुर में काम करते हैं। वे दादा-दादी के पास रहती हैं। उनकी मां महाराष्ट्र के गोंदिया जनपद के सौदड़ में रहती हैं, जहां वे दोनों घर से बिना बताए जा रही थीं। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी और उनकी काउंसलिंग भी की। इस मामले में आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश महोत्सव में महिलाओं-बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम:दूसरे दिन सनातन मंदिर में हुआ आयोजन, प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
    Next Article
    भारतीय किसान यूनियन ने चीनी मिलों पर तालाबंदी की चेतावनी:बकाया ब्याज और 30 साल का रिकॉर्ड न मिलने पर आंदोलन की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment