Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में 20 महीनों में 6 हजार भारतीय गिरफ्तार:5 हजार से ज्यादा को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया, 2 हजार से ज्यादा डिपोर्ट किया

    18 hours ago

    3

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इमिग्रेशन कार्रवाई का असर भारतीयों पर पड़ रहा है। अमेरिकन कम्युनिटी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से अगस्त 2026 के बीच आइस (यू.एस. इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने 6111 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। अमेरिका में भारतीयों की गिरफ्तारी का ये रिकॉर्ड है। जबकि 5235 को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया और 2349 को डिपोर्ट किया गया। संस्था स्टॉप एएपीआई हेट का कहना है कि आइस एजेंसी ने नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले छापों की कार्रवाई तेज की थी। लेकिन अभी धरपकड़ के नए आंकड़े सामने नहीं आए हैं। संस्था ने दावा किया कि एशिया-प्रशांत समूह में भारतीयों की गिरफ्तारी, हिरासत और डिपोर्ट सबसे ज्यादा हुए। आइस ने हिस्पैनिक और अश्वेत मूल के लोगों पर दक्षिणी राज्यों में कार्रवाई की। ग्रीन कार्ड मिला, फिर भी हफ्ते भर तक हिरासत में रखा कैलिफोर्निया की 60 साल की भारतीय मूल की रेस्टोरेंट संचालक बबली (बदला हुआ नाम) को हिरासत में लिया गया। उन्हें ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़ी बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया के लिए इमिग्रेशन ऑफिस में बुलाया। बबली 1994 से अमेरिका में रह रही हैं। उनका ग्रीन कार्ड भी मंजूर हो चुका है। परिवार वालों का आरोप है कि भारतीय होने के कारण उन्हें परेशान किया गया, हफ्ते भर बाद हिरासत से छोड़ा। कैलिफोर्निया में आइस ने 850 से ज्यादा भारतीयों की गिरफ्तारी की है। एएपीआईके अनुसार डेमोक्रेटिक राज्य कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो, बेकर्सफील्ड, स्टॉकटन और सैन बर्नार्डिनो में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की संख्या 16 साल में सबसे ज्यादा इमिग्रेशन एजेंसी (आईस) के एक अधिकारी के अनुसार अवैध प्रवासियों के खिलाफ इनकी धरपकड़ और डिपोर्टेशन दोनों की संख्या बढ़ी है। इस साल के अंत तक डिपोर्ट किए जाने वाले अवैध प्रवासियों की रिकॉर्ड संख्या होने वाली है। पिछले साल यानी 2025 में डिपोर्ट किए गए तीन हजार से ज्यादा भारतीयों में सभी ऐसे थे, जो अवैध रूप से अमेरिका में आए थे। आईस ने जून में ही 801 भारतीयों को रिमूवल ऑर्डर (वापसी आदेश) जारी किया। हालांकि, इस रिमूवल ऑर्डर से तुरंत डिपोर्टेशन नहीं होता है। इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की जा सकती है या फिर संबंधित व्यक्ति अपनी इच्छा से अमेरिका को छोड़ सकता है। 2025 में डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या 16 साल में सबसे ज्यादा थी। ह्यूमन राइट्स फर्स्ट संगठन के अनुसार भारतीयों को ओमानी एयरवेज से डिपोर्ट कर रहे हैं। टेक्सास के हार्लिंग से 20 घंटे की फ्लाइट से नई दिल्ली भेजा जा रहा है। इस साल डिपोर्टेशन उड़ानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले साल अमेरिका ने सैन्य विमान हरक्यूलिस से डिपोर्ट किया था। ट्रैफिक लाइट पार करने या सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई वैध वीजा पर आए प्रोफेशनल्स को किसी भी उल्लंघन का आरोप लगा डिपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिका के किसी शहर में ट्रैफिक लाइट पार करने पर भी छात्रों को डिपोर्ट करने के मामले सामने आए हैं। कुछ छात्रों द्वारा सोशल मीडिया जैसे एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ट्रम्प सरकार की आलोचना का दोषी मानकर डिपोर्ट कर दिया गया। टेक्सास में एच-1बी वीजा होल्डर की जॉब चली गई, जबकि उसके पास 60 दिन तक अमेरिका में रहकर नई जॉब सर्च करने का अधिकार था। इस बीच, एक रेस्तरां में पार्ट टाइम जॉब करते समय आईस ने रेड डाली। वीजा होल्डर को पकड़ लिया गया। उसे आईस ने वीजा उल्लंघन का दोषी माना और भारत डिपोर्ट कर दिया। 2025 में 3,567 भारतीय अमेरिका से डिपोर्ट हुए थे 2025 में अमेरिका ने 3,567 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया था। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने जून 2026 में दी थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2026 में जून तक 1076 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। 5 फरवरी 2025 को अमेरिका ने पहली बार सैन्य विमान से 104 भारतीयों को अमृतसर भेजा था। इस दौरान कई लोगों को हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगी थीं। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद देशभर में विवाद हुआ। संसद में भी हंगामा हुआ था। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 15 हजार भारतीयों की छंटनी, नई जॉब नहीं:H-1B पर गए थे, ट्रम्प के सख्त नियम से अब डिपोर्ट का खतरा अमेरिका में 15 हजार भारतीय टेक कर्मियों की नौकरी जाने के बाद उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। अब उनपर डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, ये सभी एच-1बी वीजा पर अमेरिका गए थे, लेकिन छंटनी के बाद इनके पास नई नौकरी ढूंढने व वीजा स्टेटस बचाने के लिए सीमित समय बचा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल में आइजनकोट का नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को न्योता:कहा- मिलकर सरकार बनाएंगे, पीएम पद देने से इनकार; दोनों पार्टी बहुमत से दूर
    Next Article
    यूपी के 24-जिलों में कोहरा, पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट:'अकवान' तूफान का असर, हरदोई सबसे ठंडा, पारा 11°C

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment