Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल में आइजनकोट का नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को न्योता:कहा- मिलकर सरकार बनाएंगे, पीएम पद देने से इनकार; दोनों पार्टी बहुमत से दूर

    13 hours ago

    5

    0

    इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को बुलाया है। दोनों पार्टियों के बीच रविवार को गठबंधन सरकार बनाने को लेकर बातचीत होगी। आइजनकोट ने साफ किया है कि नई सरकार बनने पर पीएम वही बनेंगे। वे नेतन्याहू को पीएम पद ऑफर नहीं करेंगे। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी ने बहुमत गंवा दिया था। इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 61 सीट चाहिए। नेतन्याहू के गठबंधन को 53 और आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। आइजनकोट को 19 सीटों वाले अरब पार्टियों ने समर्थन दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने आइजनकोट को सरकार बनाने का पहला मौका दिया है। अरब पार्टी से समर्थन लेने में झिझक रहे आइजनकोट अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं। ये आइजनकोट को समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन आइजनकोट को समर्थन देने वाले दूसरे कई नेता इन पार्टियों के साथ सरकार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। नेतन्याहू की लिकुड के पास 27 सीटें हैं। उसे साथ लेकर आइजनकोट गठबंधन सरकार बनाना चाहते हैं। आइजनकोट की पार्टी याशार ने बयान जारी कर कहा कि वह सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। अरब पार्टी से समर्थन न लेने की 3 बड़ी वजह सरकार बनाने के लिए 6 दिसंबर तक का समय है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें इसके लिए 28 दिन का समय दिया गया है। इस तरह उनके पास 6 दिसंबर तक का समय है। जरूरत पड़ने पर 14 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी मिल सकती है। नेतन्याहू और आइजनकोट की पार्टियों के बीच पिछले रविवार को भी बातचीत हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद दोनों ने एकदूसरे पर एकता सरकार बनाने में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया था। नेतन्याहू के साथ सरकार नहीं बनाना चाहते पूर्व PM बेनेट इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गादी आइजनकोट को अगली सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा है कि उनकी पार्टी बियाहद, बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होगी। नफ्ताली बेनेट की पार्टी बियाचाद को 12 सीटें मिली हैं। यह पार्टी यायर लैपिड की येश अतीद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। समर्थन के बदले बेनेट की नई सरकार से 3 बड़ी मांगें अरब पार्टियों के समर्थन से नया स्पीकर बना इजराइल की संसद नेसेट में 17 नवंबर को गादी आइजनकोट की पार्टी याशार के नेता मतान कहाना स्पीकर चुने गए। उन्हें 66 वोट मिले, जबकि नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के उम्मीदवार को 52 वोट मिले। कहाना को आइजनकोट के गठबंधन के अलावा दो अरब पार्टियों जॉइंट लिस्ट और राअम का भी समर्थन मिला। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू ने आइजनकोट को साथ मिलकर सरकार बनाने को कहा:पूर्व सेना प्रमुख ने प्रस्ताव ठुकराया; बोले- नेतन्याहू चुनाव हार चुके हैं, उनकी चाल में नहीं फंसूंगा इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट से मिलकर सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सभी बड़ी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाली PM बालेन शाह आज पहली बार भारत आएंगे:राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन कल से चलेगी, मोदी-बालेन उद्घाटन करेंगे
    Next Article
    अमेरिका में 20 महीनों में 6 हजार भारतीय गिरफ्तार:5 हजार से ज्यादा को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया, 2 हजार से ज्यादा डिपोर्ट किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment