Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 24-जिलों में कोहरा, पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट:'अकवान' तूफान का असर, हरदोई सबसे ठंडा, पारा 11°C

    14 hours ago

    3

    0

    चक्रवाती तूफान 'अकवान' और पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में मौसम बदल गया है। मिर्जापुर और वाराणसी में शनिवार देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि रविवार सुबह प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत 24 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज पूर्वी यूपी के 4 जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते यूपी राहत आयुक्त ने लोगों से सुबह के वक्त जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुबह और रात के वक्त ठंड महसूस हुई। गोरखपुर को छोड़कर पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि रात का पारा 11°C रिकॉर्ड किया गया। हरदोई और फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। हवा की दिशा बदलने से अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ेगी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है। इससे पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होने लगी हैं। अब पश्चिमी यूपी में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। सुबह कहीं-कहीं कोहरा दिख सकता है। अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा। बड़े शहरों का हाल जानिए- लखनऊ: आसमान में हल्के बादल छाए हैं। हवा में नमी की वजह से धूप बेअसर है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 153 दर्ज किया गया। यानी हवा की क्वालिटी यलो जोन में रही। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। वाराणसी: सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। चक्रवाती तूफान के असर से दिन में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। कल से घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। कानपुर: आसमान में बादल दिख रहे हैं। हल्की धूप भी निकली है। हालांकि, नमी भरी हवाओं की वजह से ठिठुरन का एहसास हो रहा है। दिनभर मौसम साफ रहेगा। शाम से ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। प्रयागराज: सुबह से घना कोहरा छाया है। दृश्यता बेहद कम हो गई है। ठंड का भी असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दो दिनों में तापमान में 3 से 4°C गिरावट दर्ज की गई है। दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। गोरखपुर: सुबह ठिठुरन रही। हल्की धुंध छाई रही। रात के समय ठंड का असर तेजी से बढ़ता है। हालांकि, दिन में निकल रही तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान ---------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में 20 महीनों में 6 हजार भारतीय गिरफ्तार:5 हजार से ज्यादा को डिपोर्टेशन सेंटर में रखा गया, 2 हजार से ज्यादा डिपोर्ट किया
    Next Article
    योगी ने लिखा- मां के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं:पार्थिव देह को कंधा दिया, फूट-फूटकर रोए; दिल में दर्द लिए मोदी के साथ दिखे, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment