Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ABVP छात्रों को पर्यावरण के प्रति कर रही जागरूक:22-23 अप्रैल 2026 को लखनऊ विवि में होगा 'भूमि फेस्ट'

    2 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने 'स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD)' के तहत 'भूमि फेस्ट ’26' की जानकारी दी। यह पहल छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मड़ियांव में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को इस आयोजन के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ABVP इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा, SFD महानगर सह-संयोजक सौम्या सिंह, सदस्य कविता कुशवाहा और सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु रावत उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को बताया कि 'भूमि फेस्ट ’26' का आयोजन पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 और 23 अप्रैल 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन प्रांगण में किया जाएगा। 'भूमि फेस्ट' में अर्थ पार्लियामेंट और टॉक शो का आयोजन होंगा SFD महानगर सह-संयोजक सौम्या सिंह ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि 'भूमि फेस्ट' में अर्थ पार्लियामेंट और टॉक शो जैसे विशेष आयोजन होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से छात्रों को अपनी बात रखने और नौकरशाहों व वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दुधवा नेशनल पार्क में आयोजित नि:शुल्क पर्यावरण नेतृत्व कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र अपने शिक्षकों के साथ इस आयोजन को देखने के लिए विश्वविद्यालय आ सकते हैं।सदस्य कविता कुशवाहा ने बताया कि 'भूमि फेस्ट' के दौरान पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति में एक विशाल इको-फ्रेंडली रंगोली बनाई जाएगी। इसमें छात्र भी सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। ये मौजूद रहे बाल निकुंज इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने विद्यार्थियों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राकेश सिंह, आर.एन. शुक्ला, संजय, सुधा मिश्रा, मधु गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, प्रदीप और सरोज सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोजपा (रामविलास) यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव:प्रयागराज में प्रदेश अध्यक्ष का दावा- सपा PDA के नाम पर गुमराह कर रही
    Next Article
    हरदोई में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:अलग-अलग जगह पर लटके मिले शव, बहन के ससुराल जाने के लिए निकला था भाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment