Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP रैली- केजरीवाल ने मान के नाम पर वोट मांगे:बोले- कांग्रेस स्कीमें बंद कर देगी; CM बोले- अकाली+BJP गठबंधन कृषि कानून वापस लाने की शर्त पर हुआ

    14 hours ago

    1

    0

    पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मोगा में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्थापना दिवस के मौके पर खुशहाल पंजाब-महारैली की। CM भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल और भाजपा में गठबंधन कृषि सुधार कानूनों को वापस लाने के लिए हुआ है। वहीं, पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह मुफ्त बिजली बंद कर देगी। महिलाओं को एक हजार रुपए महीना भी नहीं मिलेगा। मोदी इन्हें फ्री की रेवड़ी कहते हैं। दिल्ली में उन्होंने हमारी सरकारी स्कीमें बंद कर दीं। अगर ये स्कीमें चाहिए तो भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं। केजरीवाल ने 1 हजार महीना देने की स्कीम में देरी पर कहा कि पिछली सरकारों ने खजाना खाली कर दिया था, इस वजह से हम लेट हो गए। इससे पहले सीएम भगवंत मान के साथ उन्होंने नए लाभपात्रियों को राशन कार्ड बांटे। पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के मुताबिक 10 लाख नए लोगों को राशन कार्ड दिए जा रहे हैं। इससे पहले रैली में सुबह करीब 10 बजे कॉफी की मशीन फट गई। जिसमें कॉफी बना रहे वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जहां मशीन फटी, वह स्टॉल मंच से महज 100 मीटर दूर था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा:राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से नीचे; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
    Next Article
    रोहतक में गैंगवार, 4 युवकों की हत्या:होटल में खाना खाते समय गोलियां बरसाईं, हिमांशु गैंग पर आरोप, मरने वाले 3 बाबा गैंग के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment