Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से बदलेगा मौसम, अगले 6 दिन तक बूंदाबांदी:अधिकतम तापमान 44.5°C पहुंचा, रात का पारा भी सामान्य से 2.4°C अधिक

    2 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी से तप रहे आगरा के लोगों को कुछ दिन के लिए राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 1 मई तक बूंदाबांदी और बादल छाये रहने की संभावना जताई है। हालांकि इससे पहले आगरा का अधिकतम तापमान 44.5°C पर पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 2.4°C अधिक रहा। शनिवार शाम से ही मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। दोपहर तक भीषण गमी थी। गर्म हवाओं के लपटों ने लोगों को बेहाल कर दिया था। धूप इतनी तेज थी, मानो आसमान से आग बरस रही हो। त्वचा झुलस रही थी। मगर, दोपहर बाद मौसम में हलका बदलाव हुआ। शाम तक हल्के बादल छा गए। जानिए 13 दिनों की तापमान की स्थिति… आज दोपहर में संभलकर निकलें शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5°C की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5°C और न्यूनतम तापमान 25.9°C पर पहुंच गया। यानि आगरा में दिन ही नहीं, रात भी तप रही हैं। हालांकि भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा जगह-जगह स्प्रिंकलर से पानी की बौछार कराई जा रही है। भीषण गर्मी के बीच ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। कई पर्यटकों की तबियत भी बिगड़ चुकी है। 27 से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अप्रैल से 1 मई तक बूंदाबांदी की संभावना है। बादल भी छाये रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज:पहले दिन 77.62% अभ्यर्थी हुए शामिल, 24 सेंटर पर 59 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे
    Next Article
    फिरोजाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकली:विधायक प्रेमपाल धनगर ने किया शुभारंभ, जगह-जगह हुआ स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment