Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से स्क्रैप लोड किया, कागज झारखंड के दिखाए:फर्जी बिल-बिल्टी से GST चोरी की कोशिश, 5 पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में जीएसटी चोरी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राज्य कर विभाग की सचल टीम ने बिना ई-वे बिल के 12 मीट्रिक टन स्क्रैप लेकर अलीगढ़ जा रहे ट्रक को पकड़ा। जांच में ट्रक के बिल और बिल्टी फर्जी निकले। चालक झारखंड की फर्म के दस्तावेज दिखाकर टीम को गुमराह कर रहा था। जांच में सामने आया कि ट्रक झारखंड गया ही नहीं था, जबकि कागजों में माल दुमका से अलीगढ़ भेजा जाना दिखाया गया था। मामले में तीन फर्मों, वाहन स्वामी और चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना नई की मंडी में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। रामबाग चौराहे पर पकड़ा ट्रक सहायक आयुक्त राज्य कर सचल दल वीरेंद्र लाल ने डीसीपी सिटी को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त की रात 11:35 बजे रामबाग चौराहे पर ट्रक को रोका गया। ट्रक में 12 मीट्रिक टन स्क्रैप लदा था। पूछताछ में हाथरस निवासी चालक सलमान ने झारखंड की जय माता दी ट्रेडर्स की बिल्टी दिखाई। दस्तावेजों में माल गाजियाबाद की तनिष्क ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए दुमका से अलीगढ़ ले जाना दर्शाया गया था। माल की कीमत 2 लाख 16 हजार 383 रुपये दर्ज थी। शपथपत्र में चालक ने कबूला- आगरा से लोड हुआ माल जांच के दौरान चालक ने शपथपत्र में बताया कि माल आगरा से लोड किया गया था और अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। 50 हजार रुपये से अधिक कीमत के माल के लिए ई-वे बिल जरूरी होने के बावजूद ट्रक के पास ई-वे बिल नहीं था। विभाग ने ट्रक के मूवमेंट की भी जांच की। इसमें सामने आया कि वाहन 2 जून को बरोस टोल प्लाजा से निकला था, लेकिन उसके झारखंड जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इससे कागजों में दुमका से माल आने के दावे पर सवाल खड़े हो गए। जीएसटी प्रोफाइल में भी गड़बड़ी मिली विभाग ने जय माता दी ट्रेडर्स की जीएसटी प्रोफाइल की जांच की तो फर्म के लेनदेन में भी विसंगतियां मिलीं। फर्म ने 27 दिसंबर 2025 को जीएसटी पंजीकरण कराया था। जीएसटीआर-2ए में खरीद शून्य थी और स्टॉक भी नहीं मिला। विभाग के मुताबिक मई-जून 2026 में फर्म ने सिर्फ 13 हजार रुपये की बिक्री दिखाई, जबकि करीब 1.83 लाख रुपये का स्क्रैप बेचने का मामला सामने आया। विभाग ने इसे कर चोरी की मंशा से जोड़कर जांच का हिस्सा बनाया है। जांच में यह भी सामने आया कि माल खरीदने वाली बालाजी एंटरप्राइजेज ऐसी फर्मों से खरीद करती मिली, जिनका जीएसटी पंजीकरण पहले ही निरस्त हो चुका था। 3 फर्मों समेत पांच पर केस डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जय माता दी ट्रेडर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज, तनिष्क ट्रांसपोर्ट, वाहन स्वामी और चालक सलमान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सीडेंट ने खोला 41 लाख की लूट का राज:भोपाल से 4 बदमाश फिरोजाबाद पहुंचे, 2 घंटे में 118KM दौड़ाई कार; बैग से मिला क्लू
    Next Article
    लखनऊ गणेश उत्सव में शामिल हुई एक्ट्रेस भाग्यश्री:बोलीं- शहर बहुत सुकून और मोहब्बत वाला, यहां की चाट सबसे ज्यादा पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment