Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ गणेश उत्सव में शामिल हुई एक्ट्रेस भाग्यश्री:बोलीं- शहर बहुत सुकून और मोहब्बत वाला, यहां की चाट सबसे ज्यादा पसंद

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गणेश चतुर्थी पर चारों ओर गणपति की धूम है। मुंबई से बॉलीवुड की एक्ट्रेस भाग्यश्री लखनऊ के एक पंडाल पहुंचीं । यहां वह चौक के गणेश उत्सव में शामिल हुईं। इस इवेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश मराठी समाज ने किया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में मराठी समाज के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए। भाग्यश्री ने गणपति का पूजन कर आरती उतारी। कार्यक्रम में लगभग एक घंटे तक रहीं। इस दौरान फैंस ने खूब तस्वीरें खिंचवाई और साथ में सेल्फी लिया। मंच से संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ शहर बहुत सुकून और मोहब्बत वाला है। खाने में भी बहुत ज्यादा वैराइटी है कि रोज अलग-अलग खाने आप खा सकते हैं। यहां का चाट मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। लखनऊ के खाने की भाग्यश्री ने की तारीफ भाग्यश्री ने लखनऊ के खाने की जमकर तारीफ की। कहा, मैं जब भी लखनऊ आती हूं, यहां के लजीज खाने का लुत्फ उठाती हूं। अलग-अलग तरह के पकवान हमारे लिए आते हैं। यह बहुत अच्छी बात है। यूपी सरकार गणेश उत्सव को बढ़ावा दे रही है। इससे बड़े स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं। शहर में बड़े-बड़े पंडाल सज रहे हैं। लोग एक-दूसरे से मिल रहे हैं। परिवार और अलग-अलग संस्कृतियां एक-दूसरे से जुड़ रही हैं। लखनऊ में बड़ी संख्या में मराठी समाज भाग्यश्री ने लखनऊ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग रहते हैं, यह देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा, “आरती के लिए यहां बुलाया गया, यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। मुंबई में भी कई बार आरती की है, लेकिन आज पूरी आरती अपने हाथों से करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। लखनऊ की धरती पर गणेशजी की आरती करके मैं धन्य हो गई।” उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और संस्कृति से जुड़ाव इसी तरह बना रहना चाहिए। 41 साल से हो रहा गणेश उत्सव मराठी समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि यह 41वां गणेश उत्सव है। इसकी शुरुआत चौक चौराहे से हुई थी। अब यह बड़े लॉन में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक हर साल कार्यक्रम में शामिल होते थे। पिछले साल अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे भी कार्यक्रम में पहुंची थीं। उमेश पाटिल ने कहा कि गणेश उत्सव के जरिए दो राज्यों के लोग एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। इससे दोनों संस्कृतियों का आदान-प्रदान भी हो रहा है। मराठी समाज की संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना ही आयोजन का उद्देश्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से स्क्रैप लोड किया, कागज झारखंड के दिखाए:फर्जी बिल-बिल्टी से GST चोरी की कोशिश, 5 पर FIR
    Next Article
    भदपुरा ब्लॉक में पीएम का जन्मदिन मनाया:ग्राम पंचायतों में दीप जलाकर मनाया सेवा संकल्प दिवस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment