Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शिक्षक दंपती का सुसाइड का मामला:परिवार के लोग बोले- FIR हुई तो दबाव में जितेंद्र ने लगा ली फांसी, पोते को देने की मांग

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक दंपती की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पत्नी की संदिग्ध मौत के एक दिन बाद लखनऊ के होटल में मृत पाए गए पति जितेंद्र गोयल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर और दबाव के कारण ही जितेंद्र ने यह कदम उठाया। जितेंद्र के ताऊ के बेटे पारस गोयल ने बताया कि पत्नी पूजा की मौत वाले दिन उसकी बातचीत परिवार की एक सदस्य (ताई) से हुई थी। बातचीत के दौरान पूजा ने भावुक होकर वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ बातें साझा की थीं, जिनमें पति पर शराब पीने और मारपीट के आरोप का जिक्र था। इस पर परिवार ने दोनों पक्षों को बैठाकर बात करने की बात कही थी। लेकिन उसी दिन दोपहर करीब 3–4 बजे के बीच पूजा ने बच्चे को सुलाने के बाद दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। पारस के अनुसार, जब यह सूचना जितेंद्र को दी गई तो वह फोन पर रोने लगा। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और एफआईआर के दबाव में आकर वह मानसिक रूप से टूट गया। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र ने फोन पर बताया था कि वह शादी बचाने के लिए अब तक चुप था और मानसिक दबाव झेल रहा था। उसने यह भी कहा कि पूजा शादी से खुश नहीं थी और पहले किसी अन्य रिश्ते में थी। बेटे की कस्टडी की मांग जितेंद्र के परिजनों ने प्रशासन से उनके बेटे युवांश गोयल की कस्टडी उन्हें देने की मांग की है, ताकि वे बच्चे का पालन-पोषण कर सकें। जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां का निधन 2021 में हो चुका है। छोटे भाई रोमी और राहुल हैं, जिनमें रोमी घर पर ही रहता है। पिता वासुदेव ने बताया कि जिस दिन बहू की मौत हुई, उस दिन उसने उनके लिए खाना भी बनाया था और घर में सामान्य व्यवहार था। उनके अनुसार, परिवार में किसी बड़े विवाद की जानकारी पहले कभी नहीं दी गई। पुलिस कार्रवाई पत्नी पूजा की मौत के बाद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में जितेंद्र, उसके पिता और भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि, जितेंद्र की मौत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह को नहीं चाहती जनता:सपा के बृजेंद्र सिंह भोजला बने पहली पसंद, भाजपा से छात्रपाल राजपूत की दावेदारी हुई मजबूत
    Next Article
    जनता ने विधायक सूर्य प्रताप शाही को पसंद नहीं किया:पथरदेवा सीट पर भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार सर्वेश नाथ त्रिपाठी; सपा से प्रियांशु राज यादव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment