Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत:बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के इरादतनगर में शुक्रवार रात आंधी-तूफान और बारिश के बाद बाधित हुई बिजली आपूर्ति को बहाल करने के दौरान एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, भिड़ावली गांव निवासी सत्यवीर कुशवाहा इरादतनगर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। बृहस्पतिवार देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर सत्यवीर गांव पनौता में खराब बिजली लाइन की मरम्मत करने पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि सत्यवीर ने शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करने का कार्य शुरू किया था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल शमशाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि शटडाउन लेने के बावजूद लाइन में करंट आना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए एसडीओ शमशाबाद और जेई इरादतनगर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में युवक से 17 लाख का फ्रॉड:मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया,निवेश के नाम पर पैसे जमा कराए
    Next Article
    सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ेगा आस्था का सैलाब:10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, प्रशासन अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment