Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ेगा आस्था का सैलाब:10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, प्रशासन अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में 15 जून को पड़ रही सोमवती अमावस्या पर आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक करीब 10 लाख श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच सकते हैं। श्रद्धालु मां मंदाकिनी में पवित्र स्नान करने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे और रामघाट समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्ष के वनवास में से लगभग साढ़े 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। मान्यता है कि वे रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान करते थे। वहीं, गोस्वामी तुलसीदास को भी सोमवती अमावस्या के दिन रामघाट पर भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन हुए थे। इसी वजह से इस पर्व का चित्रकूट में विशेष महत्व माना जाता है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी है। रामघाट क्षेत्र में बड़े टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की जा रही है। परिक्रमा और पैदल मार्गों पर मैट और कारपेट बिछाए जा रहे हैं, ताकि गर्म जमीन से राहत मिल सके। श्रद्धालुओं के बैठने और विश्राम के लिए अलग-अलग स्थानों पर छायादार स्थल बनाए गए हैं। पेयजल, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। दो किमी दूर होगी वाहनों की पार्किंग यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने विशेष पार्किंग प्लान लागू किया है। बाहरी वाहनों को मेला क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। वहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा और टेंपो के जरिए यूपीटी तिराहे तक पहुंचेंगे, जबकि आगे का सफर पैदल तय करेंगे। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया- सोमवती अमावस्या मेले को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, छाया और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत:बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
    Next Article
    वाराणसी में TGT परीक्षा की सॉल्वर गैंग सरगना गिरफ्तार:25 हजार का इनाम था, 14 डेबिट कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment