Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान को मारी गोली:हाथ में गोली लगने से हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली उनके हाथ में लग गई। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पुत्र पातीराम ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना के दौरान चली गोली उनके हाथ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल धर्मेंद्र को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पुलिस परीक्षा से अनुपस्थित 6 शिक्षकों को नाेटिस:DIOS ने जून महीने का रोका वेतन, बिना सूचना के परीक्षा में नहीं हुए थे शामिल
    Next Article
    नोएडा में युवक से 17 लाख का फ्रॉड:मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया,निवेश के नाम पर पैसे जमा कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment