Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में युवक से 17 लाख का फ्रॉड:मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया,निवेश के नाम पर पैसे जमा कराए

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर जालसाजों ने एक युवक से 17 लाख 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-49 के बरौला स्थित हनुमान विहार निवासी 27 वर्षीय राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश के जरिए अच्छा लाभ कमाना चाहते थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर उनसे संपर्क किया और कम समय में अधिक रिटर्न का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया। रकम वापस मांगने पर बंद किया संपर्क राकेश का आरोप है कि जालसाजों ने भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग चरणों में उनसे कुल 17.30 लाख रुपए निवेश करा लिए। शुरुआत में उन्हें मुनाफे का लालच दिया गया, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम वापस निकालने की कोशिश की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में आरोपियों ने उनसे संपर्क भी तोड़ दिया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एनसीआरपी पर शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच साइबर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर, अनजान व्यक्तियों, सोशल मीडिया ग्रुप और बिना सत्यापन वाले निवेश प्लेटफॉर्म पर भरोसा करने से बचें। साइबर ठगी के मामलों में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान को मारी गोली:हाथ में गोली लगने से हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    आगरा में संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत:बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment