Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहाज पर थे भारतीय नागरिक, तभी अमेरिका ने किया हमला, एक्शन में नौसेना, घेरा समुद्र!

    8 hours ago

    1

    0

    भारत ने अपनी नौसेना को अलर्ट कर दिया है। जिसके बाद अरब सागर से लेकर स्टेट ऑफ होर्मुज तक खतरनाक हलचल मची हुई है। भारत ने अपने लोगों की रक्षा के लिए ताबड़तोड़ एक्शन शुरू कर दिए हैं और यह सब कुछ ऐसे समय में हो रहा है जब लगातार भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमलों की खबरें जो है वो सामने आ रही है। दरअसल पिछले एक हफ्ते के भीतर तीन अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर हमले हुए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि तीनों जहाजों पर भारतीय क्रू मौजूद था। पहले हमले में 24 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके बाद दूसरे हमले में 24 भारतीय क्रू मौजूद थे लेकिन तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद बता दें कि तीसरे जहाज पर भी हमला हो जाता है। हालांकि इस बार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लगातार हो रहे इन हमलों के बाद भारत सरकार ने अमेरिका के वरिष्ठ राजनिक को तलब किया और अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। विदेश मंत्रालय ने यह साफ कहा है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे हमले तुरंत रुकने चाहिए। इसे भी पढ़ें: Hormuz के तनाव पर भारत का बड़ा कदम: 18,000 Sailors के लिए DGS ने जारी किया High Alertक्या है भारत का एक्शन प्लान? दरअसल दुनिया भर के कमर्शियल जहाजों पर लगभग 3 लाख भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। ऑयल टैंकर, गैस कैरियर, कार्गो शिप और दूसरे बड़े जहाजों में भारतीय क्रू की संख्या बहुत ज्यादा है। और यही वजह है कि फारस की खाड़ी गल्फ ऑफ ओमान, अरब सागर और रेड सी में बढ़ता तनाव सीधे भारत के हजारों नागरिकों को प्रभावित कर सकता है। अब बात करते हैं हाईएस्ट अलर्ट की। क्या है एक्शन प्लान? इसका मतलब यह है कि भारत सरकार अपनी एजेंसियों को 24 घंटे निगरानी मोड में रखेगी। भारतीय जहाजों की लगातार यहां पर ट्रैकिंग की जाएगी। किसी भी हमले की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल इवाकुएशन, डिप्लोमेटिक हस्तक्षेप और नौसैनिक सहायता के लिए एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। यानी कि अलर्ट पूरा है। इसे भी पढ़ें: गहरा असर पड़ा है...भारतीय जहाज पर हमले के बीच UN में भयंकर भड़का भारतअब भारतीय नौसेना क्या कर सकती है? भारतीय नौसेना समुद्री निगरानी बढ़ा सकती है। वॉरशिप, ड्रोन, सेटेलाइट और मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट के जरिए संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर भारतीय जहाजों को एक्सक भी किया जा सकता है। पहले भी आपको बता दें कि ऑपरेशन संकल्प और एंटी पाइरेसी मिशनों के दौरान भारतीय नौसेना इसी तरह के भारतीय हितों की सुरक्षा पहले भी कर चुकी है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कमर्शियल जहाजों के पास खुद की कोई सैन्य सुरक्षा नहीं होती। यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों पर भरोसा करके चलते हैं। ऐसे में किसी भी मिसाइल हमले का सबसे बड़ा खतरा जहाज पर मौजूद नागरिक क्रू होता है। फिलहाल भारत ने यह साफ कर दिया है कि उसके नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई भी और किसी भी तरीके का समझौता नहीं होगा। इसलिए समुद्र में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना और सरकार दोनों हाई अलर्ट मोड में आ चुके हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्कुल बर्दाश्त नहीं...ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर किसे दी सीधी चेतावनी
    Next Article
    France ने सौंपा राफेल का राज, चीन-पाकिस्तान में मचा हड़कंप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment