Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह धुंध, दिन में खिली धूप:रात में बढ़ रही ठंड, पारा 11.7 डिग्री पर पहुंचा

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह तड़के धुंध छाई रही, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। हवा शांत रहने से दिन में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, दिन की अपेक्षा रात में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना है। 1 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन का पारा स्थिर, रात में 0.2 डिग्री की गिरावट धुंध और धूप की लुकाछिपी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान इतना ही था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को रात का पारा 11.9 डिग्री था, जो बुधवार को गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे साफ है कि दिन के मुकाबले रात में ठंड का असर बढ़ रहा है। नवंबर में सामान्य से 59% कम बारिश आगरा में नवंबर के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 25 नवंबर के बीच सामान्य तौर पर 21.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह सामान्य से करीब 59 प्रतिशत कम बारिश हुई। इससे पहले 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी से बारिश के आंकड़े में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन कमी अब भी बनी हुई है। मानसून में सामान्य के करीब रही बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी यानी करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई तो कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश सामान्य के करीब रही, लेकिन अक्टूबर और नवंबर में बारिश की कमी दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाले पर चार्जशीट दाखिल:हत्या के बाद दो घंटे शव के बैठा रहा था आरोपी पति
    Next Article
    बस्ती में 151 पुलिसकर्मियों का तबादला:12 थाना और 7 चौकी प्रभारी भी बदले; एक तबादला आदेश निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment