Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फरसा लेकर 200 ब्राह्मण सड़क पर उतरे:पुलिस से धक्का-मुक्की, नोकझोंक; परशुराम चौक पर नीला झंडा लगाने पर भड़के

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा के परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती पर नीला झंडा फहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को फरसा और भगवान परशुराम की तस्वीर लेकर ब्राह्मण समाज के 200 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंचीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो तीखी नोकझोंक हुई। छीना-झपटी के दौरान परशुराम की तस्वीर टूट गई और कई प्रदर्शनकारियों के कपड़े भी फट गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल यश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उनके भगवान की तस्वीर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि वे लोग परशुराम चौक को शुद्ध करने के लिए अभिषेक करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पुलिस भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। उधर, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कमिश्नर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां पर परशुराम चौकी का निर्माण किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद करीब चार घंटे से चल रहे धरने को समाप्त करने का ऐलान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… अंबेडकर जयंती पर परशुराम चौक पर नीला झंडा लगाने का आरोप दरअसल, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा में शोभायात्रा निकाली गई थी। आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर भीम आर्मी के लोगों ने नीला झंडा लगा दिया। यह भी आरोप है कि शोभायात्रा में शामिल कुछ युवक जूते-चप्पल पहनकर परशुराम चौक पर चढ़ गए, फरसा हटाने की कोशिश की और वहां नीला झंडा लगा दिया। इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग मंगलवार देर शाम मौके पर पहुंच गए और भगवान परशुराम व ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस लौटा दिया था, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। परशुराम चौक पर नीले झंडे लगाने की तस्वीरें… परशुराम चौक पर ब्राह्मणों के धरना-प्रदर्शन का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अपशब्द कहे:लिखा- ब्राह्मणों का अपमान किया..बदला लूंगा, लखनऊ में तहरीर दी
    Next Article
    रेप पीड़िता से क्राइम इंस्पेक्टर बोला- अकेले में मिलो बाबू:बलिया में AUDIO रिकॉर्डिंग आई सामने, आरोपी और थाना प्रभारी सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment