Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के 16 ब्लॉकों में BEO नहीं, वेतन अटका:शिक्षकों को अवकाश भी नहीं मिल पा रहा, तबादले के बाद कार्यमुक्त हुए अधिकारी

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा में 16 नवंबर से 15 ग्रामीण और एक नगर क्षेत्र का ब्लॉक बिना खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के संचालित हो रहा है। पहले से तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। इसके चलते ब्लॉक स्तर पर शैक्षिक और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी नहीं होने से शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, बाल्यकाल देखभाल अवकाश और मातृत्व अवकाश की मंजूरी नहीं मिल पा रही है। इन अवकाशों को स्वीकृत करने का अधिकार खंड शिक्षा अधिकारी के पास होता है। ऐसे में शिक्षकों को छुट्टी लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन प्रक्रिया भी हो रही प्रभावित खंड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति का असर शिक्षकों के वेतन पर भी पड़ रहा है। शिक्षकों का मासिक वेतन मानव संपदा पोर्टल पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संशोधन के बाद 23 तारीख के बाद लॉक किया जाता है। इसके अलावा शिक्षकों की उपस्थिति के 9सी प्रपत्र के आधार पर ब्लॉक के शिक्षकों का मासिक वेतन संशोधित कर वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजने की जिम्मेदारी भी खंड शिक्षा अधिकारी की होती है। अधिकारी नहीं होने से यह प्रक्रिया अटक रही है। इससे शिक्षकों को वेतन मिलने में देरी की आशंका है। शैक्षिक और प्रशासनिक कामकाज पर असर फिलहाल जिले के 16 ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त हैं। इससे अवकाश स्वीकृति और वेतन संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से रोजमर्रा के शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों में भी दिक्कत आ रही है। शिक्षकों ने ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की जरूरत बताई है, ताकि अवकाश स्वीकृति, वेतन संशोधन और अन्य विभागीय कार्य समय से पूरे हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में आज सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे बीएलओ, नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका
    Next Article
    नोएडा में मोबाइल छीनने वाले बदमाशों से मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, दो कॉम्बिंग के दौरान पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment