Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में आज सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे बीएलओ, नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका

    17 hours ago

    2

    0

    अमेठी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार 22 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप उपलब्ध रहेगा। बीएलओ नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन और चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं में लोगों की मदद करेंगे। 18 साल पूरा करने वाले युवा फॉर्म-6 भर सकेंगे अधिकारियों ने नागरिकों से मतदान केंद्र पहुंचकर अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की है। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है और जो 1 जनवरी 2027 को 18 साल के हो रहे हैं, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम हटाने और संशोधन के लिए अलग-अलग फॉर्म मतदाता सूची से नाम हटवाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। वहीं नाम, पता, उम्र या फोटो में संशोधन और निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 से आवेदन किया जा सकता है। अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप के साथ फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध रहेंगे। 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान नागरिक सूची में अपना नाम और दर्ज विवरण जांचकर जरूरी बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट:देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पति समेत 6 पर FIR
    Next Article
    आगरा के 16 ब्लॉकों में BEO नहीं, वेतन अटका:शिक्षकों को अवकाश भी नहीं मिल पा रहा, तबादले के बाद कार्यमुक्त हुए अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment