Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में मोबाइल छीनने वाले बदमाशों से मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, दो कॉम्बिंग के दौरान पकड़े गए

    18 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सेक्टर-24 पुलिस की मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 31 मोबाइल फोन, 42 हजार रुपए और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। शनिवार रात सेक्टर-24 पुलिस प्रकाश हॉस्पिटल से गंदे नाले के पुल पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और मोटरसाइकिल मोड़कर RTO कट, सेक्टर-33 की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित पप्पू कॉलोनी निवासी नीरज (23), पिता कैलाश, के रूप में हुई है। उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान नीरज के दो साथियों को गिरफ्तार किया। इनमें गाजियाबाद के शहीद नगर, थाना शालीमार निवासी हेमंत उर्फ सनी (26), पिता अशोक, और गोविंद सिंह उर्फ रिंकू (35), पिता मनजीत शामिल हैं। दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू मिला। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी और स्नैचिंग के कुल 31 मोबाइल फोन, 42 हजार रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल चोरी की एक मोटरसाइकिल मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के 16 ब्लॉकों में BEO नहीं, वेतन अटका:शिक्षकों को अवकाश भी नहीं मिल पा रहा, तबादले के बाद कार्यमुक्त हुए अधिकारी
    Next Article
    बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार:हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment