Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26/11 Mumbai terror attacks में बरी Faheem Ansari आजीविका के लिए Auto Permit को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

    3 hours from now

    1

    0

    (सुनंदा पी) मुंबई, 26 नवंबर मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों के मामले में उच्चतम न्यायालय तक हर अदालत द्वारा बरी किए जाने के बावजूद, फहीम अंसारी 18 साल बाद भी अपनी गिरफ्तारी का कलंक ढो रहे हैं, और आजीविका के लिए ऑटो-रिक्शा चलाने की बुनियादी मंजूरी हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सभी आरोपों से बरी होने के बावजूद 2008 के नरसंहार में उनके पिछले अभियोजन का दाग उनकी आजीविका कमाने में अब भी बाधा बना हुआ है, पुलिस के अनापत्ति प्रमाणपत्र देने से इनकार किए जाने के बाद मुंबई निवासी को अब उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अंसारी और एक अन्य भारतीय, साबाउद्दीन अहमद शेख को 26 नवंबर, 2008 के हमलों के तुरंत बाद सह-साजिशकर्ता होने और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उन पर कथित तौर पर शहर में लक्षित स्थानों के नक्शे तैयार करके संगठन के संचालकों की मदद करने का आरोप था।मई 2010 में, एक विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में दोनों व्यक्तियों को बरी कर दिया, इस फैसले को मुंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी बरकरार रखा। मुंबई पुलिस ने अंसारी और शेख पर मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों के नक्शे तैयार करने और उन्हें लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों को सौंपने का आरोप लगाया था, जिन्होंने 26/11 हमले की योजना बनाई थी और वही नक्शे अबू इस्माइल से बरामद किए गए थे, जो 2008 में हमले को अंजाम देने वाले 10 सदस्यीय दस्ते का हिस्सा था। दोनों को बरी करते हुए, तत्कालीन विशेष न्यायाधीश एम.एल. तहलियानी ने अपने फैसले में कहा था कि इंटरनेट पर बेहतर नक्शे उपलब्ध थे।अधीनस्थ अदालत ने अपने फैसले में कहा था, “जब ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) और गूगल साइट मैप्स जैसे स्थलाकृतिक बिंदुओं को निर्धारित करने के परिष्कृत तरीके उपलब्ध हैं, तो हाथ से तैयार किए गए नक्शों की पारंपरिक विधि का उपयोग किया जाना असंभव-सा था।” मुंबई पुलिस के सिद्धांत को गलत साबित करते हुए मुंबई उच्च न्यायालय ने भी सत्र न्यायाधीश के इस मत से सहमति जताई थी कि इस्माइल की जेब से बरामद नक्शे पर कुछ सिलवटें और खून के धब्बे होने चाहिए थे, क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी गोलीबारी में बुरी तरह घायल हुआ था। उच्च न्यायालय ने कहा था, “इस मामले में अंसारी और शेख की संलिप्तता के संबंध में विद्वान सत्र न्यायाधीश द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण को अनुचित, स्पष्ट रूप से असत्य, प्रत्यक्षतः त्रुटिपूर्ण और प्रत्यक्ष रूप से अस्थिर नहीं कहा जा सकता, जो हमारे हस्तक्षेप को उचित ठहराता हो।” अंसारी को हालांकि उत्तर प्रदेश के एक अन्य मामले में दोषी ठहराया गया और दस साल की जेल की सजा सुनाई गई और सजा पूरी करने के बाद 2019 में उसे जेल से रिहा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया था हालांकि रामपुर की अदालत ने उसे फर्जी दस्तावेज रखने का दोषी पाया था।हालांकि, 26/11 में कानूनी दोषमुक्ति अंसारी के दैनिक जीवन से इस मामले की छाया मिटाने में विफल रही है, क्योंकि वह अपने और अपने परिवार, जिसमें पत्नी और एक बेटी शामिल हैं, के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस साल जनवरी में, उसने व्यावसायिक रूप से ऑटो-रिक्शा चलाने के लिए सार्वजनिक सेवा वाहन बैज प्राप्त करने के मकसद से आवश्यक पुलिस अनापत्ति प्रमाणपत्र के वास्ते उसे मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। अपनी याचिका में, अंसारी ने दलील दी कि 26/11 मामले में उनकी गिरफ्तारी और मुकदमा, जिसमें उन्हें सम्मानपूर्वक बरी कर दिया गया था, उन्हें सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ उठाने और आजीविका कमाने से रोकने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।महाराष्ट्र सरकार ने चरित्र सत्यापन संबंधी नीतिगत दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया और उसके खिलाफ खुफिया सूचनाओं वाली एक गोपनीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। उच्च न्यायालय के इनकार को चुनौती देते हुए, अंसारी ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया और तर्क दिया है कि बरी होने के बावजूद उन्हें मंजूरी देने से इनकार करना मनमाना, भेदभावपूर्ण है और आजीविका के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है। न्यायालय ने अभी तक इस मामले को सुनवाई के लिए नहीं लिया है।दक्षिण मुंबई में 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने समन्वित हमले किए, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, और ताज महल पैलेस तथा ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटलों पर हमले शामिल थे। मुंबई में 60-घंटे की घेराबंदी में 166 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया, एकमात्र जीवित बचा हमलावर, अजमल कसाब, मई 2010 में विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया और नवंबर 2012 में पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल में उसे फांसी दे दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP ने UP Election 2027 के लिए जारी किया Manifesto, 25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादा
    Next Article
    संविधान सिर्फ गाइडबुक नहीं, Amit Shah बोले- PM Modi ने नागरिकों तक पहुंचाए इसके मूल्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment