Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, छह पर केस:बरेली के बहेड़ी में प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मनकापुर उर्फ मूसापुर निवासी ललित कुमार ने कोतवाली बहेड़ी में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ललित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया गया है कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिताम्बरपुर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर प्रवेश कुमारी (लगभग 23 वर्ष) को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, तो आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि करीब नौ महीने पहले एक शादी समारोह में पुष्पेन्द्र कुमार और प्रवेश कुमारी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और उनके प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के सामने आने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी:दुकानदार बाल-बाल बचा, हादसे से मची अफरा-तफरी
    Next Article
    अयोध्या में शराब दुकान पर मारपीट:लाइन में खड़े होकर शराब खरीद रहे थे, किसी बात को लेकर भिड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment