Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SO ने थाने में युवक को पीटा, VIDEO:उन्नाव में लात-घूंसे मारे, बेल्ट चलाई; जमीन विवाद में पकड़कर लाई थी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के बिहार थाने में युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें थानाध्यक्ष राहुल सिंह युवक को लात-थप्पड़ों से पीट रहे हैं। उसे गाली दे रहे हैं। युवक चिल्लाता है। एसओ ने युवक को पहले बेल्ट दिखाकर डराया। इसके बाद उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एसओ समेत दरोगा बीरेंद्र सिंह यादव अन्य सिपाही हंसते नजर आए। बताया जा रहा है जमीन विवाद में युवक को थाने लाया गया था। उसने नशे में पुलिसवालों से अभद्रता की थी। जिसके बाद उसे पीटा गया। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पहले 3 तस्वीरें देखें… अब जानिए पूरा मामला… मामला बिहार थाना क्षेत्र के परसंडा गांव का है। गांव के पंकज को चार महीने पहले जमीन विवाद में पुलिस थाने लेकर आई थी। उस दौरान युवक शराब के नशे में था और उसने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान थाने में मौजूद एक महिला दरोगा ने वीडियो बना लिया था। यह वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों को अपशब्द कह रहा था। इसके बाद थाना प्रभारी राहुल सिंह युवक पर नाराजगी जताते हुए गाली-गलौज करते हैं। उसे पीटते हैं। पहले उसे बेल्ट से डराते हैं। इसके बाद उसे थप्पड़ और लात मारते हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र को सौंपी है। एसएसपी ने कहा, जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यदि जांच में किसी भी पक्ष की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। उन्होंने यह भी कहा, कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दौरान आचरण भी मर्यादित होना चाहिए। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर:दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए; मॉर्निंग वॉक पर मारी थी गोली मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने बताया- बरौधा तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ. योगेश मिश्रा पंचतत्व में विलीन:लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के सदस्य थे
    Next Article
    रक्षामंत्री ऑपरेशन सिंदूर के शहीद परिवार से मिले:वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद, लालजी टंडन की पुस्तक का विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment