Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सोनू हत्याकांड, 8वां आरोपी गिरफ्तार:हाथरस पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, मुख्य आरोपी अब भी फरार

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस में वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में आठवीं गिरफ्तारी है। हालांकि, मुख्य आरोपी कमल और गौरव निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला हाथरस अभी भी फरार हैं। वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र रामप्रकाश शर्मा, निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, हाथरस की हत्या 6 अप्रैल को उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से की गई थी। उसका शव सादाबाद-जलेसर रोड पर एक गंदे नाले में मिला था। वह प्रॉपर्टी डीलर भी था। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निर्देशन में पांच टीमों का गठन किया था। इन टीमों में थाना पुलिस, एसओजी और एंटी-थेफ्ट यूनिट शामिल थीं। विवेचना के दौरान, टीमों ने साक्ष्य जुटाए और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में आज रविवार की शाम को एसओजी और थाना सहपऊ पुलिस टीम ने वंश सोनी पुत्र हरिओम वर्मा, निवासी एमएलडीवी वाली गली श्याम कुंज कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका था। वंश सोनी की गिरफ्तारी के साथ, अब तक कुल आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केएनपीजी महाविद्यालय में महिला आरक्षण संगोष्ठी आयोजित:प्राचार्य बोले- भारतीय राजनीति में महिला आरक्षण समय की आवश्यकता
    Next Article
    मासूम को बचाने की कोशिश में बाइक सवार की मौत:बस्ती में सड़क हादसे में गंभीर घायल, लखनऊ में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment