Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में पुलिस की दंगा नियंत्रण ड्रिल:आपात स्थिति से निपटने के लिए बल का पूर्वाभ्यास, दो टीमें बनीं

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) का व्यापक अभ्यास किया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पहले ड्रील की 8 तस्वीरें देखिए… इस ड्रिल में जनपद के सभी थानों और पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ रिक्रूट आरक्षियों को भी दंगा-फसाद जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें कम से कम बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने, संयम बरतने और सुरक्षा उपकरणों जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गैस व एंटी-रायट गन के सही उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। अभ्यास को अधिक यथार्थवादी बनाने के लिए पुलिस बल को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम ने उपद्रवियों की भूमिका निभाई, जबकि दूसरी टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करना था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे नियमित अभ्यास से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है और आपात स्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होती है। यह पहल सामाजिक सद्भाव, शांति तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 12 साल की बच्ची की मौत:परिजन बोले- एंबुलेंस वाले कमीशन के लिए गलत अस्पताल लेकर गए
    Next Article
    गायिका ममता श्रीवास्तव गाजियाबाद पहुंचीं:कहा- महिलाएं समाज की सबसे बड़ी ताकत, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment