Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी:दुकानदार बाल-बाल बचा, हादसे से मची अफरा-तफरी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्पोर्ट्स की दुकान में जा घुस गई। घटना सूरजकुंड रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान मालिक बाल-बाल बच गए, जबकि दुकान को भारी नुकसान हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह दुकान आलोक रस्तोगी की है, जिसका नाम ‘श्री रस्तोगी जी स्पोर्ट्स’ है। देर रात एक कथित किशोर तेज रफ्तार में कार चला रहा था, जो सीधे दुकान में घुस गई। उस समय दुकान के अंदर मौजूद आलोक रस्तोगी ने किसी तरह खुद को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर से शटर और सामान क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर टूट गया और अंदर रखा सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान दुकान मालिक ने कथित चालक को पकड़ लिया, लेकिन आरोप है कि उसने अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। CCTV के आधार पर तलाश जारी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ-एटा से दो गिरफ्तार:4.88 लाख रुपए के नकली नोट और उपकरण बरामद
    Next Article
    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, छह पर केस:बरेली के बहेड़ी में प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment