Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू:12 से 20 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम, पीएम के नेतृत्व में सशक्तिकरण पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सुलतानपुर में 12 से 20 अप्रैल तक 'नारी शक्ति वंदन अभियान' चलाएगी। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अभियान के तहत कुल 14 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा, महिला बाइक रैली, नारी शक्ति मार्च, विजय दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन जागरूकता अभियान जैसे आयोजन प्रमुख हैं। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, डॉ. प्रीति प्रकाश, विजय रघुवंशी, रेखा निषाद, पूजा कसौधन, रागिनी मिश्रा, रेनू सिंह, रचना अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, अरुण दूबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और डॉ. अंबेडकर की स्मृति सभा हुई:माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर रखे गए प्रस्ताव
    Next Article
    खेत विवाद में गर्भवती की पिटाई, बच्चे की मौत:हरदोई में दबंगों ने घर में घुसकर सास-बहू पर किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment