Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में शराब दुकान पर मारपीट:लाइन में खड़े होकर शराब खरीद रहे थे, किसी बात को लेकर भिड़े

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के संजयगंज बाजार में एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर मारपीट की घटना सामने आई है। शराब खरीदने के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसका पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार, दुकान पर शराब खरीदने के लिए कई लोग कतार में खड़े थे। इसी दौरान दो-तीन युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। एक युवक अचानक दुकान के सामने लगी लोहे की जाली को जोर-जोर से हिलाते कोई तोड़ने का प्रयास कर रहा है । जब कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध किया, तो मामला और बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने विरोध करने वाले एक व्यक्ति को धक्का देकर दुकान के पास बने जीने से नीचे गिरा दिया। वह युवक जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि, वह थोड़ी देर बाद उठकर फिर से शराब खरीदने के लिए कतार में लग गया, लेकिन इसके बाद फिर से कहासुनी शुरू हो गई। वीडियो में आगे दिखाई देता है कि एक-एक कर दो और युवकों को भी धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। इस संबंध में रौनाही थाना के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक सरोज ने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, छह पर केस:बरेली के बहेड़ी में प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट:हरदोई में युवक ने फेसबुक पर डाली स्टोरी, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment