Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के लिए पत्नी और प्रेमिका में मारपीट:5 बच्चों के पिता से निकाह करने की जिद पर अड़ी, पत्नी घायल

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में शनिवार को युवक के पीछे पत्नी और प्रेमिका में मारपीट हो गई। दोनों महिलाएं युवक को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उनके बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। झगड़े में पत्नी घायल हो गई। आरोप है कि प्रेमिका ने गुस्से में युवक के कपड़े भी फाड़ दिए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सड़क पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका निकाह करीब 20 वर्ष पहले हुआ था और उसके 5 जीवित हैं। उसने कहा कि प्रेमिका ने उसके पति को अपने प्रभाव में ले लिया है और उसका परिवार तोड़ने की कोशिश कर रही है। पत्नी ने अपने पति को वापस पाने और परिवार को बचाने की बात कही। मामला खासा थाना क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव का है। दूसरी ओर, प्रेमिका ने दावा किया कि उसका युवक के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध है और उनके बीच शारीरिक संबंध भी रहे हैं। उसने स्पष्ट किया कि वह युवक से निकाह करना चाहती है और इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर आगे बढ़ाएगी। घटना के बाद दोनों पक्ष नखासा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन:मेयर के समर्थन में सड़कों पर उतरे, 'अखिलेश यादव- मुर्दाबाद' के नारे लगाए
    Next Article
    जफराबाद सीट पर विधायक जगदीश नारायण को जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ हरेंद्र सिंह, सपा से आलोक त्रिपाठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment