Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शादी से इनकार पर पूरे परिवार पर तेजाब डाला; पवन सिंह ने परिवार से रिश्ते खत्म किए; खिलौने वाली THAR थमाकर शादी तोड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में शादी से इनकार से नाराज सिरफिरे द्वारा घर में घुसकर छात्रा और उसके परिवार पर तेजाब से हमला से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें… 1- लखनऊ में सिरफिरे ने छात्रा पर तेजाब फेंका, शादी पर अड़ा था; जख्मी मां अकेले भिड़ी लखनऊ में सिरफिरे ने शादी से इनकार पर घर में घुसकर 18 साल की 12वीं की छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने आए मां-बाप पर भी तेजाब फेंका और चाकू मारे। आरोपी भागने लगा तो छात्रा की घायल मां ने उसे पकड़ लिया। तेजाब से हमला कर ने के दौरान वो भी बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद उसने अपने दाहिने हाथ के नस काट लिए। पूरी खबर पढ़ें 2- क्रिकेटर मो. शमी ने नितिन नवीन से मुलाकात की, अमरोहा से चुनाव लड़ सकते क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। 20 सितंबर को शमी ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से मिले थे। ऐसी चर्चा है कि रालोद के टिकट पर अमरोहा से शमी गठबंधन के प्रत्याशी हो सकते। पूरी खबर पढ़ें 3- पवन सिंह का परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान, लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हुई भोजपुरी फिल्मस्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने परिवार और पूरे खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है। लिखा-जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा। मेरा मेरे पूरे परिवार और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं। हां, मेरी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए जान हाजिर है। पूरी खबर पढ़ें 4- आकाश आंनद का मंच पर मायावती जैसा रुतबा, सोना जड़ी पगड़ी, चांदी का मुकुट पहनाया बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का रविवार को कानपुर में मायावती जैसा रुतबा नजर आया। मंच के बीचों-बीच बड़ा सोफा रखा गया था, जबकि उसके पीछे कुर्सियां लगाई गई थीं। समर्थकों ने आकाश को सोने जड़ी पगड़ी और 3 मुकुट पहनाए। 101 किलो की माला पहनाई। आकाश बोले- सरकार को नौकरी वाला नहीं, राशन की लाइन वाला युवा चाहिए। चुनाव में नेता आपको गुमराह करने आएंगे। पूरी खबर पढ़ें 5- हरदोई में चंदा न देने पर हत्या की; बुद्ध-अंबेडकर की तस्वीर पर खून से तिलक हरदोई में बुद्ध कथा का चंदा न देने पर भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। बेटी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने बाबा साहेब अंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत रविदास की फोटो पर खून का तिलक किया। फिर मौके से फरार हो गया। बेटी ने कहा- बाबा साहेब की फोटो के सामने उसके पिता को काटकर आरोपी ने बलि दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- भास्कर इन्वेस्टिगेशन: चॉकलेट, बिस्कुट से बना रहे प्रोटीन पाउडर, खाने से बॉडी बनेगी यूपी में सेहत बनाने और सिक्स पैक एब्स की ख्वाहिश रखने वाले लड़कों को जिम संचालक जिस प्रोटीन पाउडर को खाने की सलाह देते, वही उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा। स्टेरॉयड वाले प्रोटीन लगातार लेने से लिवर-किडनी खराब हो रहे। दरअसल, इन युवकों की सेहत से खिलवाड़ करते हुए नकली प्रोटीन पाउडर सप्लाई की जा रही। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 7- योगी बोले- बंटने वाले ही कट रहे, तमिलनाडु में भाजपा होती तो दीपक जलाने से कोई रोक पाता? सीएम योगी ने बिना अखिलेश यादव का नाम लिए कहा- आज जब स्वयं बेरोजगार बन गए हैं तो चिल्ला रहे हैं कि हम भी विकास करा सकते हैं। अरे, जब थे तब केवल अपने सिंडिकेट और खानदान के लिए ही विकास करते थे। स्लाटर हाउस के लिए जबरिया जमीन ले रहे थे। जो बंट रहे हैं वही कट रहे हैं। तमिलनाडु में भाजपा की सरकार होती तो क्या मदुरई के पास दीपक जलाने से कोई रोक पाता? पूरी खबर पढ़ें 8- शाहजहांपुर के 4 युवक दिल्ली में जिंदा जले, ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान धमाका दिल्ली में शनिवार देर रात ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान तेज धमाका हुआ। शाहजहांपुर के चार युवकों की मौत इसकी चपेट में आने से हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचों युवक एक ही कमरे में सो रहे थे। धमाके के बाद लगी आग की लपटों में वे घिर गए। जब तक लोग उनकी मदद के लिए पहुंचते, तब तक चार युवक जिंदा जल चुके थे। पूरी खबर पढ़ें 9- अखिलेश का आदेश- सांसद कल संसद में हाजिर रहें, गिरिराज बोले-कांग्रेस खेल कर सकती संसद में परिसीमन बिल पेश होने पर सपा के सांसद विरोध करेंगे। अखिलेश यादव ने अपने सांसदों के लिए इसके लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। उधर, बलिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ है। बिल रोकने के लिए कांग्रेस कोई भी कुकर्म कर सकती है। महिलाओं का विरोध करने वालों को देश की जनता जवाब देगी। पूरी खबर पढ़ें 10- कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 2 कमेटियां बनाई, बागी तेवर वाले राठौर को भी जगह यूपी में नेताओं की नाराजगी के बीच कांग्रेस ने 2 अहम कमेटी गठित की है। पहली- पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और दूसरी- इलेक्शन कमेटी। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में 47 और इलेक्शन कमेटी में 37 नेता शामिल किए गए हैं। इलेक्शन कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना रहेंगी। बगावती तेवर दिखाने वाले सांसद राकेश राठौर और नाराज पूर्व अध्यक्ष अजय राय को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 11- सपा विधायक फोन करते रहे इंस्पेक्टर ने नहीं उठाया, अब SSP तलब किए गए सहारनपुर में सपा विधायक उमर अली खान का फोन थाना प्रभारी ने नहीं उठाया तो उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर दी। अब स्पीकर ने SSP अभिनंदन सिंह को तलब किया है। उन्हें 3 दिसंबर को विधानसभा में पेश होकर जवाब देना होगा। विधायक का आरोप- कई बार फोन करने पर भी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने फोन नहीं उठाया। बाद में कॉल बैक भी नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें 12- बिजनौर में किसान नेता के बेटे का शव मिला, सीने में गोली लगी, पास बंदूक पड़ी थी बिजनौर के नगीना में किसान नेता हर्षवर्धन सिंह के 22 साल के बेटे पृथ्वीराज का कमरे में शव मिला है। उसके सीने पर गोली लगी थी। पैरों के पास पिता की लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। मां-बाप एक शादी में गए थे। हर्षवर्धन घर पर अकेला था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि, पिता की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। पूरी खबर पढ़ें 13- आगरा में गाना बजाने पर दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बारातियों को दौड़ाया आगरा में गाना बजाने पर दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पिटाई कर दी। आरोप है कि 20-25 लोगों ने बारातियों को घेर लिया। पहले दूल्हे की पिटाई की, फिर लाठी-डंडे से बारातियों पर हमला कर दिया। उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परिजन का आरोप है कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। बताया कि वे लोग गाना बजा रहे थे। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- सगाई के बाद लड़के के पिता ने कार मांगी, लड़की वालों ने खिलौना THAR देकर रिश्ता तोड़ा मेरठ में दहेज में थार मांगने पर लड़की वालों ने लड़के पक्ष को खिलौना थार थमा दी। शनिवार सुबह से लड़के वाले लड़की पक्ष के घर में कार के इंतजार में बैठे थे। काफी इंतजार कराने के बाद लड़की के पिता ने रात 10 बजे खिलौना कार देते हुए कहा- तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं, कार चाहिए थी। ये लो थार, इसे चलाना। हम अब शादी नहीं करेंगे। लड़का पक्ष शादी की डेट फाइनल करने पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- डिजिटल स्वगणना का आखिरी मौका 30 नवंबर जनगणना-2027 के तहत डिजिटल स्वगणना का आखिरी मौका है। पहली दिसंबर से जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 साल की बेटी से रेप, पिता ने जान दी:तब प्रयागराज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 2 दिन पहले हुई थी वारदात
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:SSR के लिए सपा ने 11 पीडीए विधानसभा प्रभारी बनाए, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment