Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:SSR के लिए सपा ने 11 पीडीए विधानसभा प्रभारी बनाए, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी चुनाव के लिए सपा ने रविवार को पीडीए प्रभारी की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 11 नेताओं के नामों का ऐलान किया है। बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन जिलों के क्षेत्रों के लिए नाम तय किए गए हैं। गाजियाबाद की लोनी सीट पर अनिल कसाना और गाजियाबाद शहर सीट पर अभिषेक गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट पर सुरेंद्र तोमर को प्रभारी बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर की नोएडा सीट पर मुकेश शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। निर्वाचन आयोग के चलाए जा रहे 'स्पेशल समरी रिवीजन' (SSR) के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए इन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। हरदोई में बरीक्षा से तीन घंटे पहले युवक ट्रेन के आगे कूदा: दो टुकड़ों में मिला शव हरदोई में बरीक्षा से तीन घंटे पहले ही युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसके शरीर दो हिस्से में कटकर अलग हो गए। रविवार सुबह 9.30 बजे घर पर बरीक्षा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी। तभी युवक की शव बालामऊ-सीतापुर रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना घरवालों को मिली। घटना जिला मुख्यालय से 46 किलोमीटर दूर बेनीगंज कोतवाली की है। पढ़िए पूरी खबर… IPS आलोक सिंह का VRS 2 दिन में मंजूर, UPPSC के अध्यक्ष बनाए गए हैं IPS आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा से रिटायरमेंट (VRS) के लिए आवेदन किया था। उनका आवेदन सिर्फ दो दिन में मंजूर हो गया। आलोक सिंह ने 26 नवंबर को VRS के लिए आवेदन किया था। 28 नवंबर को राज्यपाल की मंजूरी के बाद उनकी सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया। आलोक सिंह 1995 बैच के IPS अफसर हैं। वे डीजी पीएसी के पद पर तैनात थे। UPPSC अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। जनकपुर से रामलला के लिए आया तिलक, पहली बार सरयू-कमला एक्सप्रेस से आए तिलकहरू अयोध्या में आज, रविवार को भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव होगा। तिलक चढ़ाने के लिए मां सीता के मायके जनकपुर से 51 मेहमान अयोध्या पहुंचे हैं। सभी 'तिलकहारू' सरयू-कमला एक्सप्रेस से पहुंचे हैं। सरयू-कमला एक्सप्रेस भी पहली बार आज अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची है। तिलक चढ़ाने वाले मेहमानों में जनकपुर के मेयर, जानकी मंदिर के महंत और 10 महिलाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…. झांसी में दोस्त की लाश को झाड़ियों में छिपाकर भागे, 3 दिन बाद बरामद हुई झांसी में ट्रक पलटने से 24 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में सवार उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव झाड़ियों में छिपा दिया और ऊपर से पत्ते डाल दिए। ट्रक में ड्राइवर, कंडक्टर और एक प्रेमी जोड़ा भी सवार था। सभी पंजाब से परचून का सामान लेकर हैदराबाद जा रहे थे। युवक और प्रेमी जोड़ा नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब के दर्शन करने के लिए ट्रक में सवार हुए थे। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में 8वीं कक्षा का छात्र स्कूल में बम लेकर पहुंचा, साथी से हुआ था झगड़ा प्रयागराज के गऊघाट स्थित ईविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र 3 बम लेकर पहुंच गया। बैग की तलाशी के दौरान शिक्षक ने बम देखे तो स्कूल प्रशासन को सूचना दी। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने तीनों बम खुद बनाए थे। साथी छात्र से झगड़े के बाद वह बम लेकर स्कूल आया था, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में कैफे के बाहर 2 गुटों में चले लात-घूसे: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ईंट से कार का शीशा तोड़ा प्रयागराज के सिविल लाइंस में शनिवार देर रात ओल्ड कैफे के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था, तभी उनकी कार में तोड़फोड़ को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट के बाहर शराब पी रहे कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ की थी। विरोध करने पर दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए। मारपीट में लाठी और ईंट-पत्थर चले, पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शादी से इनकार पर पूरे परिवार पर तेजाब डाला; पवन सिंह ने परिवार से रिश्ते खत्म किए; खिलौने वाली THAR थमाकर शादी तोड़ी
    Next Article
    SSR के लिए सपा ने 11 PDA विधानसभा प्रभारी बनाए:बागपत से जालौन तक जिम्मेदारी सौंपी, पिछड़े-दलित वर्ग के नेताओं को भी दी जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment