Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल की बेटी से रेप, पिता ने जान दी:तब प्रयागराज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 2 दिन पहले हुई थी वारदात

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 7 साल की बच्ची से रेप के दो दिन बाद उसके पिता ने रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पिता बेटी के साथ हुई दरिंदगी से आहत थे। दरअसल, बच्ची शुक्रवार को अपनी बुआ के घर गई थी। वहीं गांव का ही मुकेश उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी मुकेश उर्फ नंदू को गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए पूरा मामला बच्ची का पिता फाफामऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। बच्ची के तीन भाई भी हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पहले उसकी 7 साल की बेटी अपनी बुआ के घर श्रृंगवेरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान गांव का मुकेश उर्फ नंदू बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के फूफा की तहरीर पर केस, आरोपी गिरफ्तार घर लौटने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके फूफा की तहरीर पर नवाबगंज थाने में आरोपी मुकेश के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों का कहना है कि बेटी के साथ हुई दरिंदगी के बाद से ही पिता परेशान था। फूलपुर सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार सिंह ने बताया- मृतक शराब का आदी था और उसने शराब के नशे में आत्महत्या की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बंटने वाले ही कट रहे:तमिलनाडु में अगर भाजपा सरकार होती तो क्या दीपक जलाने से कोई रोक पाता?
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शादी से इनकार पर पूरे परिवार पर तेजाब डाला; पवन सिंह ने परिवार से रिश्ते खत्म किए; खिलौने वाली THAR थमाकर शादी तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment