Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- बंटने वाले ही कट रहे:तमिलनाडु में अगर भाजपा सरकार होती तो क्या दीपक जलाने से कोई रोक पाता?

    17 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर रविवार को निशाना साधा। उनका बिना नाम लिए उन्होंने कहा- आज जब स्वयं बेरोजगार बन गए हैं तो चिल्ला रहे हैं कि हम भी विकास करा सकते हैं। अरे, जब थे तब केवल अपने सिंडिकेट और खानदान के लिए ही विकास करते थे। स्लाटर हाउस के लिए जबरिया जमीन ले रहे थे। उन्होंने कहा- जो बंट रहे हैं, वही कट रहे हैं। तमिलनाडु में भाजपा की सरकार होती तो क्या मदुरई के पास दीपक जलाने से कोई रोक पाता? मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने 502 करोड़ रुपए की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 17,650 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश के लिए 5 कंपनियों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। योगी ने कहा कि इस एमओयू से 50 हजार नौकरियां मिलेंगी। पहले गोरखपुर में निवेश एक सपना था। पूर्वी उत्तर प्रदेश बदनाम हो चुका था। इंसेफ्लाइटिस की बीमारी और इंडस्ट्री से वसूली यहां की पहचान बन गई थी। बीमारी का कारण मच्छर और वसूली का कारण माफिया था। दोनों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। इंसेफ्लाइटिस से मरने वाले ज्यादातर बच्चे दलित और पिछड़ी जाति के थे। उस समय की सरकारें न निवेश ला सकती थीं, न सुरक्षा दे सकती थीं। अब पढ़िए योगी की बड़ी बातें… 1. योगी बोले- यहां स्लाटर हाउस खोलना चाह रहे थे योगी ने कहा- 2004-05 में गीडा में उद्योग नहीं लगते थे। उस समय सपा की सरकार ने गीडा में स्लाटर हाउस खोलने के लिए जमीन पर जबरदस्ती काम शुरू किया। उन्होंने यहां बूचड़खाना खोलने का कुत्सित प्रयास किया था। मैं सांसद था और सहजनवा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन किया था। मैंने कहा था कि गोरखपुर स्लाटर हाउस को स्वीकार नहीं करेगा। यहां का विकास सैफई जा रहा है तो स्लाटर हाउस भी वहीं ले जाइए, गोरखपुर अपना विकास खुद कर लेगा। कई दिनों तक हमारी लड़ाई चली। अंतत: हम विजयी हुए। 2. CM योगी ने रवि किशन की चुटकी ली सीएम ने रवि किशन की चुटकी ली। कहा- पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल ने पहली बार रवि किशन की जेब भी ढीली कराई है। नहीं तो रवि किशन को पैसा देना आसान होता है, लेकिन लेना बहुत कठिन होता है। जब सुबह 5 बजे गए और कंपटीशन हुआ तो लोगों ने इनसे कहा कि आप भी कुछ करेंगे, तब जाकर इनकी जेब से पैसा निकला था। 3. पहले यूपी का बजट सैफई महोत्सव पर खर्च होता था सीएम ने कहा- यूपी के बजट का 80 से 85 प्रतिशत सैफई महोत्सव पर खर्च हो जाता था। आज प्रदेश की 403 विधानसभाओं में काम हो रहे हैं। हर जगह विकास हो रहा है। उन्होंने पर्यटन से जुड़े कार्य गिनाए। कहा कि 4 हजार 30 से अधिक स्थानों पर मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है। विरासत की मजबूत धरातल पर ही विकास किया जा सकता है। 4. पाकिस्तान भी बाप-बाप कहकर चिल्ला उठता है सीएम बोले- अब चेहरा देखकर काम नहीं होता है। जो निवेश गीडा में हो रहा है, वैसे ही काशी, प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में भी हो रहा है। दुनिया की सबसे अच्छी राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश में बन रही है। जब हमारा ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर कहर बरपाता है तो पाकिस्तान भी बाप-बाप कहकर चिल्ला उठता है। 5. माफिया के साथ मच्छरों को भी समाप्त किया सीएम ने कहा- कोई सोचता था कि गीडा में वर्ल्ड क्लास स्टील बनेगा, गैलेंट और अंकुर ने करकर दिखाया है। प्लास्टिक की पाइप बन रही है। आज यहां 3 डेयरी काम कर रही हैं। विकास की उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हमने माफिया राज समाप्त किया और मच्छरों को भी समाप्त किया। इंसेफ्लाइटिस से अब कोई मासूम नहीं मरता है। सरकार ने जिम्मेदारी ली है। जिनमें संवेदना नहीं थी, उन्होंने कुशासन और अराजकता दी, माफिया पाले और अब सत्ता से बेदखल हो गए हैं तो उन्हें अपने कारनामे याद आ रहे हैं। 6. श्रमिकों के लिए डोरमेट्री और सस्ता भोजन भी मिलेगा योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बनने वाली आवासीय कॉलोनी का शिलान्यास किया। 463 करोड़ रुपए की लागत से यह योजना तैयार होगी। यहां काम करने वाले श्रमिकों के लिए डोरमेट्री और सस्ते भोजन की व्यवस्था के लिए किचन भी रहेगा। सीएम ने कहा- हमने सुरक्षा दी, विकास के लिए नीति भी बनाई। ईज ऑफ डूइंग के साथ कोई भी उद्यमी आवेदन करे। यहां नाइलेट ने 2023 से काम शुरू किया। 4 हजार 300 से अधिक युवाओं ने नाइलेट गीडा से प्रशिक्षण लिया है। 7. मदुरई के पास दीपक नहीं जलाने दिया गया योगी ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा सरकार होती तो क्या मदुरई के पास दीपक जलाने से कोई रोक पाता? दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मदुरई के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीपक नहीं जलाने दिया गया। क्योंकि सपा के डीएनए से मिलते-जुलते डीएनए की सरकार वहां भी है। कांग्रेस कल्चर की सरकार वहां है। उन्हें वोट बैंक की चिंता है, आस्था की नहीं। 8. भाजपा की सरकार में हर घर में दीया जल रहा सीएम ने कहा- भाजपा की सरकार में हर घर में दीया जल रहा है। यूरोप के कई देशों में दंगे हो रहे हैं, अराजकता छाई हुई है। पूरे यूरोप की जितनी आबादी है, अकेले यूपी की उतनी आबादी है। यूपी में न लूटपाट है, न दंगा है, यहां सब चंगा है। क्योंकि यूपी में भाजपा है, डबल इंजन की सरकार है। यहां सबको मालूम है कि दंगे की कीमत क्या चुकानी होगी। जहां लोग आपस में बंटे हैं, वहां कट भी रहे हैं। सीएम की मां के लिए एक मिनट का मौन रखा गया रविकिशन ने कहा- आपलोग महाराज जी के साथ चलें। उत्तर प्रदेश 1 ट्रिनियन डॉलर इकोनामी के साथ भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा सहयोग होगा। योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मंच से सांसद रविकिशन ने लोगों से सीएम योगी की मां के लिए एक मिनट के लिए मौन रखने की अपील की। फिर मंच से बोलते हुए कहा- गीडा की जगह पर सपा कब्रिस्तान बनाना चाहती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अखिलेश से मिले B.Ed-TET के अभ्यर्थी:नियुक्ति की मांग घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील; सपा सरकार बनाने का संकल्प
    Next Article
    7 साल की बेटी से रेप, पिता ने जान दी:तब प्रयागराज पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 2 दिन पहले हुई थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment