Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अखिलेश से मिले B.Ed-TET के अभ्यर्थी:नियुक्ति की मांग घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील; सपा सरकार बनाने का संकल्प

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को B.Ed-TET 2011 के अभ्यर्थियों ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील की। अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। देखिए 2 तस्वीरें… घर-घर जाकर सपा की नीतियों को पहुंचाएंगे अभ्यर्थी अभ्यर्थियों ने कहा कि अब वे अपने-अपने जिलों में गांव-गांव और घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और घोषणा पत्र को लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम करेंगे। सरकार बनने पर मांग पूरी करने का मिला आश्वासन B.Ed-TET 2011 भर्ती परीक्षा के के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि रविवार को अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनके सामने नियुक्ति का मुद्दा रखते हुए इसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई। अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया है कि सरकार बनने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने सरकार बनाने का लिया संकल्प अनिल कुमार यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में अब सभी अभ्यर्थियों ने भी संकल्प लिया है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे। इसी संकल्प के साथ अभ्यर्थी अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हुए। सरकार बदलने पर निरस्त हुई थी भर्ती B.Ed-TET 2011 अभ्यर्थियों का मामला 72,825 सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने के लिए निकाली गई थी। भर्ती का विज्ञापन 30 नवंबर 2011 को जारी हुआ था। लेकिन सरकार बदलने, चयन प्रक्रिया में बदलाव और लंबे अदालती विवाद के कारण हजारों अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला अटक गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से फोन लेने गई लड़की की मौत..हत्या का आरोप:कानपुर में रात में घर से निकली थी, लड़के ने फोन कर हादसे की सूचना दी
    Next Article
    योगी बोले- बंटने वाले ही कट रहे:तमिलनाडु में अगर भाजपा सरकार होती तो क्या दीपक जलाने से कोई रोक पाता?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment