Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी और कानपुर के उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा:FIEO अधिकारी बोले- ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स’ से बदली तस्वीर, 860 बिलियन डॉलर पार निर्यात

    3 hours ago

    2

    0

    पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूना शुरू कर दिया है। भारतीय निर्यात संगठन संघ (FIEO) के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव के अनुसार, भारत अब उन देशों के साथ भी मजबूत व्यापारिक संबंध बना रहा है, जो पहले पहुंच से दूर माने जाते थे। हाल ही में न्यूजीलैंड और यूरोप के साथ हुए समझौतों ने निर्यातकों के लिए नए अवसर खोल दिए हैं। यूरोप के साथ ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स’ आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, साल 2026 भारत के व्यापारिक इतिहास में एक अहम पड़ाव बनकर उभरा है। 27 जनवरी को भारत ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया, जिसे विशेषज्ञ ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स’ के रूप में देख रहे हैं। इसके बाद 27 अप्रैल को न्यूजीलैंड के साथ भी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमति बनी। वहीं यूके के साथ बहुप्रतीक्षित डील के 15 से 20 मई के बीच लागू होने की संभावना जताई जा रही है। 860 बिलियन डॉलर का ऐतिहासिक निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल निर्यात 860 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। इसमें 441 बिलियन डॉलर का मर्चेंडाइज निर्यात और 418 बिलियन डॉलर का सर्विस सेक्टर का योगदान रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि भारत अब केवल कच्चा माल ही नहीं, बल्कि तकनीक और तैयार उत्पादों का भी बड़ा निर्यातक बन चुका है। यूपी और कानपुर के उद्योगों को मिलेगा फायदा उत्तर प्रदेश निर्यात के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। साल 2024-25 में प्रदेश का निर्यात 1.86 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें कानपुर का योगदान 10,401 करोड़ रुपये रहा। न्यूजीलैंड और ओशिनिया देशों के साथ हुए समझौतों का सबसे ज्यादा फायदा कानपुर, आगरा और नोएडा के उद्योगों को मिलेगा। खासतौर पर लेदर, फुटवियर, टेक्सटाइल और हस्तशिल्प कारोबार के लिए विदेशी बाजार अब और आसान हो जाएंगे। क्या है FTA, क्यों है गेम चेंजर मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दो देशों के बीच ऐसा समझौता होता है, जिसमें दोनों देश एक-दूसरे के उत्पादों पर लगने वाले टैक्स या ड्यूटी को कम या खत्म कर देते हैं। इससे भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में सस्ते हो जाते हैं, जिससे मांग बढ़ती है और उत्पादन व रोजगार में इजाफा होता है। चुनौतियों के बीच भी मजबूत प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और मिडिल ईस्ट में सप्लाई चेन बाधाओं के बावजूद भारतीय निर्यातकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आलोक श्रीवास्तव के अनुसार, भारत ने इन परिस्थितियों में भी विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखा और रोजगार के नए अवसर पैदा किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमकुहीराज में भाजपा की पहली पसंद बने विजय राय:सपा के डॉ. उदय नारायण, कांग्रेस के अजय लल्लू पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए MLA की स्थिति
    Next Article
    राजपाल यादव को मिली सलमान खान की फिल्म:शूटिंग भी शुरू; चेक बाउंस केस का मजाक उड़ने पर भाईजान का मिला था सपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment