Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमकुहीराज में भाजपा की पहली पसंद बने विजय राय:सपा के डॉ. उदय नारायण, कांग्रेस के अजय लल्लू पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए MLA की स्थिति

    4 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 61% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद विजय राय हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। वहीं पांचवे नंबर पर निषाद पार्टी है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद विजय राय हैं। उन्हें 38% लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक डॉ. असीम कुमार को 21% लोगों ने पसंद किया है। नंद किशोर मिश्रा को 14%, विनय राय को 13%, संध्या को 3% और अन्य को 11% लोगों ने समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी को कुल 17% समर्थन प्राप्त हुआ है। पार्टी के भीतर डॉ. उदय नारायण गुप्ता को 40% लोगों ने पसंद किया है, जो सबसे अधिक है। उनके बाद मधुश्याम राय को 36%, डॉ. पीके राय को 21% और अन्य को 3% समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी के समर्थन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को 62% लोगों ने पसंद किया है, जबकि अरशद रजा को 34% और अन्य को 4% समर्थन मिला है। बहुजन समाज पार्टी को केवल 2% लोगों का समर्थन मिला है। पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में सुनील कुमार को 42%, अमरजीत प्रसाद को 33% और सुधीर त्यागी को 25% लोगों ने पसंद किया है। एनडीए सहयोगी निषाद पार्टी का प्रभाव इस सीट पर बेहद सीमित रहा, जहां उसे 1% से भी कम समर्थन प्राप्त हुआ। पार्टी के जयसिंह निषाद और डॉ. अनूप निषाद को 33-33% तथा अन्य को 34% समर्थन मिला है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    छह साल बाद फिर गुलजार होगा जार्जटाउन का स्वीमिंग पूल:प्रयागराज में 15 मई से शुरू होगी तैराकी, अंतिम चरण में निर्माण कार्य
    Next Article
    यूपी और कानपुर के उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा:FIEO अधिकारी बोले- ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स’ से बदली तस्वीर, 860 बिलियन डॉलर पार निर्यात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment