Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पकड़ा 100 करोड़ का सट्टा, तीन गिरफ्तार:पुलिस दबिश देने पहुंची तो फॉर्च्यूनर कार से आरोपियों ने मारी टक्कर, पुलिस के SI और ड्राइवर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि थाना नवाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तरा से सखी के हनुमान मंदिर के पास स्थित जेडीए कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस पर हमले की कोशिश, फिर गिरफ्तारी दबिश के दौरान आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। आरोपियों ने अपनी फॉर्च्यूनर कार से सरकारी बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक और उपनिरीक्षक निखिल कुमार घायल हो गए। हालांकि पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। बरामदगी में करोड़ों का हिसाब-किताब गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 84,500 रुपए नकद, एक फॉर्च्यूनर कार और करीब 100 करोड़ रुपए के अवैध सट्टे का बहीखाता बरामद हुआ है। इसके अलावा अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब 50 लाख रुपए भी पुलिस ने फ्रीज कराया है। ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए चलता था सट्टा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 1ex99.in और bbmw99.com जैसी वेबसाइट्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाते थे। ये लोग यूजर आईडी बनाकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते थे और अवैध कमाई को अलग-अलग बैंक खातों में जमा करते थे। इस पूरे नेटवर्क को संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्ति मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय ने सट्टे से कमाए पैसे को अपने और परिवार के नाम से विभिन्न बैंक खातों में जमा किया। साथ ही झांसी में प्लॉट, फार्महाउस और दुकान खरीदी गई। वहीं नितिन अग्रवाल ने झांसी और धौलपुर (राजस्थान) में संपत्ति खरीदी। तीसरे गिरफ्तार आरोपी विजय बाधवा द्वारा भी अवैध कमाई से चल-अचल संपत्ति बनाई गई है। ये हो गए फरार फरार आरोपी (बॉक्स) पप्पू (उन्नाव गेट, झांसी) पंकज राय (छनियापुरा, झांसी) सौरभ लिखधारी (चौधरियाना, झांसी) सोनू चड्ढा (किदवई नगर, कानपुर नगर) हरीश कुमार (पनकी, कानपुर नगर) आकाश चंचलानी (द्वारिका कॉलोनी) सुमित साहू (नगरा, प्रेमनगर, झांसी) रोशन मुंशी (पता अज्ञात) आशीष उपाध्याय (तिलियानी बजरिया, झांसी) गैंग्स्टर की तैयारी में पुलिस एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि आगे इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएसएफ जवान 25 मिनट तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे:गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 10 मीटर घसीटा, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े
    Next Article
    अलीगढ़ में मिलावटी पनीर नष्ट कराया:श्री गोपाल जी डेयरी में पामोलिन ऑयल, मिल्क पाउडर से हो रहा था तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment