Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेवरात से भरे बैग को आरपीएफ ने यात्री को लौटाया:गोंडा में जल्दबाजी में बैग सहयात्री ने गलती से उठाया लिया था

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने एक यात्री का 5 लाख रुपए मूल्य का जेवरात से भरा बैग बरामद कर मालिक को सौंप दिया है। यह बैग ट्रेन में छूट गया था और टीम ने इसे महज 36 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला है। सोने और चांदी के आभूषण से भरा बैग पाने के बाद यात्री हरिप्रसाद के चेहरे पर मुस्कान आई है और उन्होंने अब राहत की सांस ली है। बस्ती के सोनहा थाना अंतर्गत ग्राम धावाय निवासी हरिप्रसाद बीते 26 अप्रैल को अपने परिवार के साथ गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20103) के कोच B-4 में यात्रा कर रहे थे। गोंडा स्टेशन पर उतरते समय जल्दबाजी में उनका एक कीमती पिट्ठू बैग किसी सहयात्री द्वारा गलती से उठा लिया गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई थी। बैग गायब होने के बाद हरिप्रसाद ने तत्काल इसकी जानकारी 'रेल मदद' पोर्टल पर दर्ज कराई और गोंडा जीआरपी व आरपीएफ को सूचित किया। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी और सहायक सुरक्षा आयुक्त महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। निरीक्षक आरपीएफ गोंडा अनिरुद्ध राय और जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडे व हरबंस यादव ने गोंडा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध सहयात्री स्टेशन के बाहर एक चार पहिया वाहन में बैठता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया। वाहन मालिक ने बताया कि उनका ड्राइवर यात्रियों को लेकर बलरामपुर जिले के थाना श्रीदत्तगंज अंतर्गत ग्राम शिवपुर महंत गया है। पुलिस टीम ने ड्राइवर के बताए स्थान पर पहुंचकर बैग बरामद किया और उसे सुरक्षित हरिप्रसाद को सौंप दिया। अपना बैग वापस पाकर हरिप्रसाद के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने गोंडा रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तत्काल लोकेशन पर पहुंचकर ड्राइवर और संबंधित यात्री से पूछताछ की। सहयात्री ने स्वीकार किया कि भूलवश वह बैग उसके पास आ गया था। पुलिस ने बैग को विधिवत जब्त किया और सामान की पुष्टि होने के बाद पीड़ित यात्री हरिप्रसाद को कार्यालय बुलाकर सुपुर्द कर दिया है। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर हरिप्रसाद भावुक हो गए। उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी गोंडा की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की इस सक्रियता ने उनका विश्वास और बढ़ा दिया है। ​ इस सफल ऑपरेशन में कांस्टेबल श्रवण कुमार साहनी सहित अन्य पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में 'रेल मदद' का उपयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ के पवई थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    लखनऊ में सिपाही ने युवक को घूसा मारा-हाथ टूटा...VIDEO:गिरने के बाद पैरों से कुचला, कैब ड्राइवर से झगड़ा होने पर आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment