Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिपाही ने युवक को घूसा मारा-हाथ टूटा...VIDEO:गिरने के बाद पैरों से कुचला, कैब ड्राइवर से झगड़ा होने पर आए थे

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में एक युवक को सिपाही ने एक तमाचा मारा कि वह गिर पड़ा। उसके गिरते ही सिपाही ने उसे लातों से मारा। यह वीडियो संज्ञान में आने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिस युवक को पीटा गया, उसका एक कैब ड्राइवर से किराए को लेकर झगड़ा हो गया था। ड्राइवर ने इसके लिए डायल-112 पर फोन कर दिया था। सूचना मिलने पर एक सिपाही और एक होमगार्ड मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने युवक को लात-घूंसों से पिटाई की। इससे उसका हाथ टूट गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सिपाही पर एक्शन लिया। 3 तस्वीरें देखिए- धक्का देकर गिराया फिर पीटने लगा इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनि कुमार मिश्र ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 2:54 बजे कैब चालक सौरभ पांडेय ने डॉयल-112 पर कॉल कर सूचना दी थी कि किराए को लेकर ग्राहक विवाद और गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर पीआरवी 4942 पर तैनात सिपाही विकास और होमगार्ड रामजीवन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, वहां एक ग्राहक नशे की हालत में विवाद कर रहा था। इसी दौरान सिपाही विकास ने ग्राहक को पहले धक्का दिया, फिर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसने ग्राहक के चेहरे पर कई मुक्के मारे और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। सिपाही की यह पूरी करतूत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही विकास को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसीपी डॉयल-112 को सौंपी गई है। वहीं, घटना के दौरान मौजूद होमगार्ड रामजीवन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है। ……………………………. यह खबर भी पढ़िए सहारा सिटी पर नगर निगम का कब्जा वैध:लखनऊ HC ने सहारा कमर्शियल की याचिका खारिज की, यहां नई विधानसभा बनेगी लखनऊ हाईकोर्ट ने ‘सहारा सिटी’ का कब्जा वापस लेने की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई को सही ठहराया है। वहीं सहारा कमर्शियल की सभी दलीलों को खारिज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवरात से भरे बैग को आरपीएफ ने यात्री को लौटाया:गोंडा में जल्दबाजी में बैग सहयात्री ने गलती से उठाया लिया था
    Next Article
    बालामऊ सीट पर भाजपा से रामपाल वर्मा बने पहली पसंद:सपा से अशोक वर्मा, बसपा से दीपा रानी पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment