Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालामऊ सीट पर भाजपा से रामपाल वर्मा बने पहली पसंद:सपा से अशोक वर्मा, बसपा से दीपा रानी पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई जनपद की बालामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रामपाल वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 44% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद रामपाल वर्मा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रामपाल वर्मा हैं। उन्हें 70% लोगों ने पसंद किया है। उनके बाद चंद्रप्रकाश को 8 प्रतिशत, वीरेंद्र वर्मा को 6 प्रतिशत और अर्जित वर्मा को भी 6 प्रतिशत लोगों ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया है। समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार के रूप में अशोक वर्मा को 51 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। तिलकचंद पासी को 34 प्रतिशत और पूनम सरोज को 7 प्रतिशत लोगों ने सपा उम्मीदवार के रूप में अपनी पसंद बताया है। बहुजन समाज पार्टी से दीपा रानी को 30 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार के रूप में चुना। इसके अतिरिक्त, राम कुमारी को 28 प्रतिशत और केशन लाल को 26 प्रतिशत लोगों ने बसपा उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सिपाही ने युवक को घूसा मारा-हाथ टूटा...VIDEO:गिरने के बाद पैरों से कुचला, कैब ड्राइवर से झगड़ा होने पर आए थे
    Next Article
    बस्ती में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:लंबित मामलों का होगा निपटारा, मिलेगा त्वरित न्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment