Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवक ने की आत्महत्या:कमरे में लटका मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में संपत्ति बंटवारे के बाद अपने हिस्से के कमरे में अकेले रह रहे एक युवक ने गमछे से फंदा लगा लिया। घटना बुधवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोतवाली शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी 30 वर्षीय अमित वर्मा पुत्र रामकृष्ण के रूप में हुई है। अमित ने बुधवार की सुबह अपना कमरा बंद करके फंदा लगाया था। घर में चीख-पुकार मचने के बाद घटना का पता चला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अमित के छोटे भाई विजय वर्मा ने बताया कि अमित शराब का आदी था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह संपत्ति बंटवारे के बाद अपने हिस्से में आए कमरे में अकेला रहता था। विजय ने यह भी बताया कि वह बुधवार सुबह अपनी परचून की दुकान खोलने गया था, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें अमित द्वारा फंदा लगाने की खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में बरेली के डीएम की अनूठी पहल:कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को मिलेगा ठंडा पानी और ओआरएस
    Next Article
    कानपुर में 24 घंटे में तीन ने सुसाइड किया:रिटायर्ड आर्डिनेंस कर्मी ने पिया टॉयलेट क्लीनर, लव मैरिज के 6 महीने बाद युवक ने सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment