Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में सुसाइड करने वाले युवक का भाई लापता:सुसाइड नोट लिखा था, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई; जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में विकास कुमार आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक विकास के छोटे भाई विवेक मौर्य के लापता होने से परिजनों में अनहोनी की आशंका है। विवेक ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक व्हाट्सएप चैट वायरल की थी, जिसमें उसने न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के माता शीतला नगर, वार्ड नंबर 13 से जुड़ा है। विकास मौर्य ने 13 मार्च 2023 को अपनी बहन प्रीति मौर्य की शादी फतेहपुर के आबूनगर निवासी सौरभ मौर्य से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रीति को ससुराल से निकाल दिया गया था। बताया जाता है कि विकास अपनी बहन को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने जा रहा था। इसी दौरान मंझनपुर चौराहे पर उसकी मुलाकात सौरभ मौर्य से हुई, जहां उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद 16 मार्च को विकास कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि बहनोई की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घटना के एक महीने बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर मृतक के छोटे भाई विवेक मौर्य की व्हाट्सएप चैट वायरल हुई थी। इस चैट में विवेक ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया था कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और वे खुलेआम घूम रहे हैं। उसने कड़ा धाम थाना प्रभारी पर भी मुकदमा दर्ज न करने का गंभीर आरोप लगाया था। वायरल चैट में विवेक ने यह भी लिखा था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है। उसने दावा किया था कि उसने पुलिस को वीडियो, ऑडियो और सुसाइड नोट भी सौंपे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुसाइड नोट और चैट वायरल होने के बाद विवेक मौर्य खुद लापता हो गया है, जिससे परिवार में डर का माहौल है। इस सम्बन्ध में कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज चौकी प्रभारी रवि मौर्य का कहना है इस प्रकरण में मृतक विकास मौर्य के मोबाइल की जांच चल रही जो कि सीओ सिराथू कर रहे है। जांच रिपोर्ट आने पर उच्चाधिकारियों का जैसा निर्देश होगा वैसी कार्यवाही की जायेगी। बाकी जो विवेक मौर्या लापता है परिजनों ने सूचना दी है उसे भी देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सबसे तेज अंश निर्धारण करने वाला जिला बहराइच:डीएम अक्षय त्रिपाठी ने 99.6% शिकायतें दूर कीं, गांव-गांव जाकर राजस्व टीम ने सुलझाए विवाद
    Next Article
    अमरोहा में बंदर के बच्चे का सिर लोटे में फंसा,VIDEO:मां के पीठ पर बैठकर छटपटाता रहा, बंदरों के झुंड के डर से पास नही जा सके लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment